• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

प्रशासन की मिलीभगतः फर्जी हस्ताक्षर से स्वीकृत खड़िया खनन पट्टा, तीन साल से आंदोलित हैं ग्रामीण In collusion of administration, Khadia mining lease approved with fake signature, villagers are agitating for three years

राया बजेता को मिला ’आप’ का समर्थन

04/01/22
in उत्तराखंड, पिथौरागढ़
Reading Time: 1min read
203
SHARES
254
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

ग्रामीणों ने ली पार्टी की सदस्यता, पकड़ा झाड़ू
पिथौरागढ। जिला मुख्यालय से करीब 95 किलोमीटर दूर, नाचनी के राया बजेता इलाके में अवैध रूप से स्वीकृत खनन लीज को रद्द करने की मांग पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आम आदमी पार्टी ने ग्रामीणों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस क्षेत्र के लोग तीन साल से खड़िया खनन लीज रद्द करने की मांग पर आंदोलित हैं।

बजेता में आयोजित एक बैठक में डूंगरी, राया, सेलमाली और खेतभराड के लोगों ने एकस्वर में कहा कि स्थानीय प्रशासन ने गांव के कुछ लोगों के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर हल्द्वानी की एक फर्म को राया बजेता क्षेत्र में खड़िया खनन की अनुमति दे दी है। यह अनुमति फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राज्य सरकार द्वारा दी गई है। यह इलाका प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील है। 2011 की आपदा में पांच लोगों की मौत हो चुकी और कई मवेशी और मकान समेत संपत्ति नष्ट हुई। इससे पहले 1971 में भी यहां बहुत बड़ी आपदा आ चुकी है, जिसमें दर्जनों लोग प्रभावित हुए, कई लोग विस्थापित हुए और सैकड़ो मवेशी मारे गए। इस क्षेत्र की 700 से अधिक आबादी इस खड़िया खनन से प्रभावित होने वाली है। अधिकांश लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन गुजार रहे हैं। आज भी यह आवादी खेती पर निर्भर है। यदि इस क्षेत्र में खनन होता है तो पूरे इलाके को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। खनन से लोगों की उपजाऊ भूमि, गोचर, पनघन, स्कूल, सड़क, पानी के स्रोत व पूरा गांव आदि का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि इस खनन के विरोध में लोग 2018 से तहसील व जिला प्रशासन के साथ ही राज्य सरकार को भी ज्ञापन भेज रहे हैं। स्थानीय विधायक समेत सभी जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन भी इस मामले पर चुप्पी साधे हैं।केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू को भी अवगत कराया गया किन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों की मांग पर आम आदमी पार्टी नेताओं ने आज बजेती पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पुनेड़ा के नेतृत्व में पिथौरागढ व्यापार संघ अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी नेता शमशेर महर, धारचूला से पार्टी के प्रभारी नारायण सोराडी, प्रदीप तिवारी, गंगा सोराडी आदि ने कहा कि अवैध रूप से दस्तावेज तैयार करके एक फर्म को खड़िया खनन की अनुमति दी गई है। ग्रामीणों के तार्किक विरोध के बाद भी खड़िया खनन का पट्टा रद्द नहीं किया जा रहा है। ऐसी हठधर्मिता कर सरकार लोगों की आवाज को दबाने का काम कर रही है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पार्टी ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस आंदोलन को सफल बनाएगी। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को दिल्ली तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान पांचों गांवों से आए प्रतिनिधियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सरकार पर तानाशाही बंद करने और अवैध खनन परमिट वापस लेने की मांग की। बैठक में वन पंचायत सरपंच कुंदन सिंह, रमुली देवी, बसन्ती देवी, गीता देवी, कमला देवी, नन्दी देवी, नीमा देवी, रूपा देवी, पुष्कर सिंह पवार, प्रलाद सिंह, गोविन्द सिंह, जसपाल सिंह, नवीन कुमार, दीपक कुमार, फकीर सिंह, हर सिंह, नरेश कुमार, बलवंत सिंह, कुन्दन सिह, उप प्रधान ऊमा देवी, पुष्कर सिंह, दुर्योधन सिंह, जगदीश पवार, महिपाल सिंह, इन्द्र सिंह, हरीश सिंह, प्रेमा देवी, रजेन्द्र सिंह, कुन्दन राम आदि शामिल थे।

महिला सम्मान निधि के लिए पंजीकरण कार्य जारी
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में आम आदमी पार्टी का महिला सम्मान निधि घोषणा में पंजीकरण का कार्य जारी है। जिला मुख्यालय में पार्टी के सैन्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैप्टन महादेव भट्ट के नेतृत्व में डाक्टर ललित मोहन भट्ट, अशोक पांडेय, गोविंद बल्लभ पांडेय की टीम ने मडगल, मडखडायत, सातशिलिंग क्षेत्र में सम्मान निधि कार्ड वितरित किए और दिल्ली सरकार द्वारा वहां के नागरिकों को दी जा रही निशुल्क और उच्च स्तरीय शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, यातायात की तरह उत्तराखंड में भी मूलभूत जरूरतें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

डीडीहाट में संगठन मंत्री दीवान सिंह मेहता के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं की टीमें महिलाओं के लिए सम्मान निधि के साथ ही सैनिकों और शहीद सैनिकों के लिए अरविंद केजरीवाल की पांचवी घोषणा की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। धारचूला में पार्टी के वरिष्ठ नेता गोविंद राम आर्य और प्रभारी नारायण सोराडी के नेतृत्व में कार्यकर्ता घर घर पहुंचकर केजरीवाल की पांचों घोषणाओं की जानकारी दे रहे हैं।

गंगोलीहाट में आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री राजेंद्र कठायत, राजेंद्र बोरा, प्रभारी बबीता चंद्र, पार्टी नेता मनोज आर्य के नेतृत्व में इंद्रानगर, उखरानी, सैमधार, जमीतानाघर, रतनछवा में केजरीवाल महिला सम्मान निधि के कार्ड वितरित किए गए। महिलाओं द्वारा कार्ड इच्छापूर्वक लिए गए व भविष्य में आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का भरोसा मिला। इस अभियान में अशोक कुमार, बिपिन कुमार, आशीष कुमार, रोहित कुमार, सावन कुमार, अभिषेक कुमार, सुनील कुमार आदि द्वारा कार्ड वितरण किए गए।

Share81SendTweet51
Previous Post

रुद्रप्रयाग पुलिस के जांबाज ड्यूटी के साथ लोगों की जिंदगी बचाने में भी सबसे आगे

Next Post

तलवाड़ी कालेज में 15-18 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण

Related Posts

उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण में हीला-हवाली पर आंदोलनकारी मंच ने विरोध जताया

September 20, 2026
23
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

September 20, 2026
5
उत्तराखंड

पंचगंगा में स्थित अपार श्रद्धा का केंद्र होमकुंड में बड़ीजात में शामिल चौसिंगा खांडुओं को कैलाश के लिए विदा किया

September 20, 2026
18
उत्तराखंड

देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

September 20, 2026
4
उत्तराखंड

डॉ. हरीश चंद्र अंडोला को उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित किया

September 20, 2026
10
उत्तराखंड

सर्दियों में सीमा पर डटे हिमवीरों को बर्फ पिघलाकर नहीं पीना पड़ेगा पानी

September 20, 2026
4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67742 shares
    Share 27097 Tweet 16936
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण में हीला-हवाली पर आंदोलनकारी मंच ने विरोध जताया

September 20, 2026

श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

September 20, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.