• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जोशीमठ आपदा के बाद ठप पड़े पर्यटन व्यवसाय व उससे जुड़े रोजगार को पटरी पर लाने की कवायद में जुटे युवा

14/02/26
in उत्तराखंड, चमोली, जोशीमठ
Reading Time: 1min read
14
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

———— प्रकाश कपरुवाण।
औली-हिमालय।
जोशीमठ भू धसाव के बाद जोशीमठ क्षेत्र की जो छवि देश दुनिया के सामने प्रस्तुत हुई, उससे उबारने के लिए स्थानीय युवा, पर्यटन व्यवसायी व शीतकालीन एवं साहसिक गतिविधियों से जुड़े संगठन हर स्तर पर कड़ी मेहनत कर किसी न किसी तरह जोशीमठ, औली व नीती-माणा घाटियों मे विभिन्न प्रकार के साहसिक आयोजन की पैरवी कर रहे हैं, ताकि जोशीमठ आपदा के बाद ठप्प पड़े पर्यटन व्यवसाय व उससे जुड़े रोजगार को पटरी पर लाया जा सके, लेकिन विडंबना है कि सरकारी महकमे ही उत्साही युवाओं के सपनों पर पानी फेर रहे हैं।

किसी तरह उत्तराखंड को नेशनल स्कीइंग चैम्पियनशिप की मेजबानी का अवसर मिला, इसके साथ ही औली विंटर कार्निवाल के आयोजन की सहमति बनी लेकिन आयोजन मे स्थानीय भागीदारी की कमी से उद्घाटन समारोह मे ही लोगों की नाराजगी दिखी, नगर की प्रथम नागरिक नगर पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी साह को जोशीमठ व औली की समस्या को लेकर सम्बोधन के लिए न बुलाया जाना व जोशीमठ के ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी को मंच पर स्थान न दिया जाना आयोजन कर्ता विभाग की घोर लापरवाही व असफलता है। जिसे लेकर न केवल विपक्ष बल्कि सत्ता पक्ष के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने भी रोष ब्यक्त किया।

पर्यटन मंत्री के सम्मुख बोलने का अवसर तो औली के प्रति चिंतित ख्याति प्राप्त स्कीयर्स विवेक पंवार को भी मिलना चाहिए था जिन्होंने कुछ दिन पूर्व औली की बदहाली व उपेक्षा पर कड़ाके की ठंड मे औली मे ही आंदोलन व अनशन शुरू कर दिया था, लेकिन वे भी चलते चलते ही पर्यटन मंत्री को कुछ समस्या बता पाए।
शीतकालीन खेल प्रेमी स्थानीय युवाओं ने औली को मिली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप की सौगात को हाथ से न जाने देने का संकल्प लिया और मुख्य स्कीइंग स्लोप पर बर्फ कम होने के चलते मजदूरों के जरिए आसपास से बर्फ एकत्रित कर मुख्य स्लोप को राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता हेतु तैयार किया जिसे टैक्निकल टीम ने भी सहर्ष स्वीकृति दी, और उद्घाटन समारोह मे स्कीयर्स ने अनेक करतब भी दिखाए, पर राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता के लिए किस प्रकार का प्रबंधन होना चाहिए उसकी बेहद कमी दिखी।
औली को विश्व पटल तक पहुँचाने के लिए उत्तर प्रदेश मे रहते हुए पर्यटन महकमे ने कोई कसर नहीं छोड़ी तब स्थानीय भागीदारी से औली महोत्सव एवं स्कीइंग प्रतियोगिताओं के आयोजन बेहतर ढंग से संपन्न होते थे, औली को लेकर तब की सरकारों की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आयोजन से पूर्व एसडीएम स्तर से लेकर कमिश्नर व पर्यटन महानिदेशक स्तर तक औली मे ही बैठकों का दौर चलता था और हर बैठक मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय खिलाड़ियों के सुझाव लिए जाते थे।
औली महोत्सव एवं स्कीइंग प्रतियोगिता मे अधिक से अधिक जनभागीदारी हो इसके लिए जीएमवीएन द्वारा जोशीमठ से निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था की जाती थी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जोशीमठ मे ही होता था जिसमे स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाती थी लेकिन अब इन सबका अभाव देखा जा रहा है।
औली की उपेक्षा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि औली मे करोड़ों की लागत से बने स्नो मेकिंग सिस्टम व आइस स्केटिंग रिंग की मरम्मत कर शुरू कराने के लिए युवाओं को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ रहा है।
जोशीमठ को भू धसाव आपदा के दंश से उबारने के लिए अनेकों साहसिक गतिविधियों का संचालन करने वाले स्की माउन्टनेरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष अजय भट्ट कहते हैं कि औली की विश्व स्तरीय स्कीइंग स्लोप शीतकालीन पर्यटकों को बरबस अपनी ओर खींचती है,जरुरत है औली को संवारने व यहाँ स्थापित उपकरणों के रख रखाव एवं मरम्मत की ताकि वर्षभर पर्यटकों का आवागमन बना रहे और पर्यटन के माध्यम से लोगों के रोजगार के अवसर भी बढ़ते रहें।
अब देखना होगा कि इस वर्ष नेशनल स्कीइंग चैम्पियनशिप एवं औली विंटर कार्निवाल के दौरान उजागर हो रही खामियों को राज्य का पर्यटन महकमा किस स्तर तक सुधार करता है इस पर देश भर के शीतकालीन खेल प्रेमियों की नजरें रहेंगी।

Share6SendTweet4
Previous Post

प्रदेश मॆं बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों ने चिंता जताई

Next Post

पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन के बाद तबादले किए गए

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद

August 28, 2026
4
उत्तराखंड

श्रावणी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर श्री बद्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय एवं श्री बद्रीनाथ संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय के छात्रावास परिसर में सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न

August 28, 2026
5
उत्तराखंड

भारी बारिश से देवाल बाजार के ठीक ऊपर सेलखोला मलबा भरा, भूमि धंसाव से लोग दहशत में

August 28, 2026
7
उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर नेपाल और उत्तराखंड की कबड्डी टीमों के बीच होगा मैत्रीपूर्ण मुकाबला

August 27, 2026
56
उत्तराखंड

डोईवाला डिग्री कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया

August 27, 2026
93
उत्तराखंड

अनूठी मिसाल थी पहाड़ की हाउसिंग कॉलोनियां बाखली

August 27, 2026
8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67727 shares
    Share 27091 Tweet 16932
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45790 shares
    Share 18316 Tweet 11448
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38075 shares
    Share 15230 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37455 shares
    Share 14982 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37374 shares
    Share 14950 Tweet 9344

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद

August 28, 2026

श्रावणी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर श्री बद्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय एवं श्री बद्रीनाथ संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय के छात्रावास परिसर में सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न

August 28, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.