• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

संभावित आपदा से पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अधिकारियों संग कोटद्वार क्षेत्र की प्रमुख नदियों का किया स्थलीय निरीक्षण

31/07/26
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
19
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। मानसून के दौरान संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने गुरुवार को कोटद्वार क्षेत्र की प्रमुख नदियों मालन नदी, सुखरौ नदी एवं खोह नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी तटों, संवेदनशील क्षेत्रों, कटाव प्रभावित स्थानों तथा जल निकासी की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि नदी किनारे बसे क्षेत्रों, पुलों एवं संपर्क मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा जहां कहीं भी कटाव, जलभराव अथवा बाढ़ का खतरा हो, वहां तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जनधन की सुरक्षा सरकार की पहली जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी विभागों को सतर्क एवं सक्रिय रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपदा आने के बाद राहत कार्य करने से अधिक महत्वपूर्ण है कि समय रहते ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जाए तथा जल प्रवाह में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग तथा आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि बरसात के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन को प्रत्येक संभावित जोखिम वाले क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाए रखना चाहिए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी संसाधनों एवं मशीनरी को पूरी तरह तैयार रखा जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग अनिल कुमार राठौर सहित सिंचाई विभाग, वन विभाग एवं प्रशासन के अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को नदी क्षेत्रों में किए जा रहे सुरक्षा एवं संरक्षण कार्यों तथा मानसून को देखते हुए की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कमल नेगी, प्रमोद केष्टवाल, मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, दीपक गौड़, महेश नेगी, अमित रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share8SendTweet5
Previous Post

21 दिवसीय पिरूल हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सफलतापूर्वक सम्पन्न

Next Post

मुंशी प्रेमचंद की कहानियों में झलकता है समाज का दर्द

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को मुख्यमंत्री आवास से दिखाई हरी झंडी

November 5, 2026
12
उत्तराखंड

कुंभ में करोड़ों खर्च, मगर कॉलेज के पास अपना भवन तक नहीं

November 5, 2026
11
उत्तराखंड

पूरे विश्व में एकता का प्रतीक है दीपावली का त्योहार

November 5, 2026
8
उत्तराखंड

सुप्रीम कोर्ट ने जनसंख्या में गिरावट पर चिंता जताई

November 5, 2026
8
उत्तराखंड

मोटे अनाजों को पहचान तो मिली पैदावार बढ़ाना भी एक चुनौती

November 5, 2026
10
उत्तराखंड

राजकीय इंटर कॉलेज सवाड़ के छात्र विवेक सिंह ने राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स के क्रॉस कंट्री में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

November 5, 2026
62

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45795 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38083 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37463 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37389 shares
    Share 14956 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को मुख्यमंत्री आवास से दिखाई हरी झंडी

November 5, 2026

कुंभ में करोड़ों खर्च, मगर कॉलेज के पास अपना भवन तक नहीं

November 5, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.