डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित चार्ट प्रतियोगिता में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने मुंशी प्रेमचंद की कहानियों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा 9 के विद्यार्थियों अलीशा, कार्तिक, कृष्णा और जय ने उनकी प्रसिद्ध कहानी ‘ईदगाह’ का प्रभावशाली मंचन किया। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की कहानियों में समाज का दर्द और यथार्थ झलकता है। कार्यक्रम संयोजक एवं हिंदी अध्यापक अश्वनी गुप्ता ने कहा कि कथाकार मुंशी प्रेमचंद ने समाज के शोषित एवं उपेक्षित वर्ग को अपनी कहानियों का केंद्र बनाया तथा उनका साहित्य सत्य और सामाजिक यथार्थ का प्रतिबिंब है। इससे पूर्व विद्यालय परिवार ने उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती तथा क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक भुवनेश वर्मा, आलोक जोशी, ओमप्रकाश काला, विवेक बधानी, अवधेश सेमवाल, तेजवीर सिंह, राधा गुप्ता, श्यामानंद, अर्चना पाल, अनीता बलोदी, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा आदि रहे।











