किसान मोर्चा ने की विरोध प्रदर्शन के सम्बंध में प्रशासन संग बैठक

रिपोर्टर-प्रियांशु सक्सेना
डोईवाला। प्रदेश सरकार द्वारा डोईवाला चीनी मील के अंतर्गत 5 गन्ना क्रय केंद्रों सेंटरों को बंद करने के निर्णय के रोष में तथा एमएसपी कानून बनाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला द्वारा रविवार को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

जिसके चलते शनिवार को गुरुद्वारा लंगर हाल में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा प्रदर्शन के सम्बंध में प्रशासन के साथ बैठक की गई। बता दे की किसान मोर्चा द्वारा शुक्रवार को तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया था।

बैठक में संयुक्त किसान मोर्चे के अध्यक्ष ताजेन्द्र सिंह ताज, बलबीर सिंह, गुरदीप सिंह, इंदरजीत सिंह, मोहित उनियाल, उमेद बोरा, सुरेंद्र सिंह खालसा, रमेश वासन, सभासद गौरव मल्होत्रा, कमल अरोड़ा, सागर मनवाल व हरबंस सिंह आदि मौजूद थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *