• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जौरासी इंटर कालेज में बालक देव पुस्तकालय का लोकार्पण

यूजेवीएनएल से प्रदत्त सीएसआर मद में किया गया पुस्तकालय भवन का निर्माण

12/12/25
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
122
SHARES
153
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पिटकुल से प्रदत्त सीएसआर मद से कंप्यूटर लैब का किया गया है स्थापित
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के दूरस्थ क्षेत्र अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज जौरासी में बालक देव पुस्तकालय का लोकार्पण जिला पंचायत सदस्य संदीप बोरा और खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई ने किया। विद्यालय परिसर में पुस्तकालय भवन का निर्माण उत्तराखंड जल विद्युत निगम द्वारा प्रदत्त सीएसआर मद में दी गई धनराशि से किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति जिला पंचायत सदस्य संदीप बोरा ने कहा कि इंटर कालेज जौरासी के छात्र-छात्राएं इस अधुनातन पुस्तकालय का लाभ उठाएंगे। क्योंकि पुस्तकों को सबसे अच्छा मित्र बताया गया है। छात्र-छात्राएं पुस्तकों से मित्रता निभाएं इसका लाभ उठाएं। उन्होंने पुस्तकालय के लिए रैक सहित अन्य फर्नीचर उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।
विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाईं ने कहा कि सीएसआर मद में इतने दूरस्थ क्षेत्र में बनने वाला यह पहला पुस्तकालय है। पुस्तकालय के साथ आधुनिक कंप्यूटरों से सुसज्जित कंप्यूटर लैब को उन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहतर अवसर बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग हर संभव सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर है। छात्र-छात्राओं के लिए यह एक बढ़िया अवसर है, वे इसका भरपूर लाभ उठाएं।
भाजपा नेता बिक्रम सिंह भाटिया ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के रचनात्मक कार्यों में समाज को आगे आना चाहिए। जागरूकता के बिना अवसरों का लाभ नहीं मिल पाता है। यह बहुत पिछड़ा हुआ क्षेत्र रहा है, आज भी स्थिति में बहुत बदलाव नहीं आया है, पलायन से हालात और खराब हुए हैं। इस तरह के कार्यों से हालातों में सुधार लाया जा सकता है।
पुस्तकालय भवन का निर्माण श्री बालकदेव फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रयास से हुआ है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शंकर सिंह भाटिया ने पुस्तकालय भवन निर्माण के पीछे के संघर्ष को सामने रखा। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय भवन यूजेवीएनएल के सहयोग से बना है, जबकि कंप्यूटर लैब के लिए दस कंप्यूटर, प्रिंटर और इंनवर्टर की व्यवस्था पिटकुल के सहयोग से हुई है। संस्था विद्यालय के लिए अभी और भी अधुनातन संसाधन जुटाने के प्रयास में लगी है, छात्र-छात्राएं इसका भरपूर लाभ उठाएं, अध्यापक एवं कालेज स्टाफ इसमें भरपूर सहयोग प्रदान करें।
इस कार्यक्रम का संचालन कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य राकेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कालेज का स्टाफ इन उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने में हर संभव सहायता करेगा। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर एवं रीबन की गांठ खोलकर पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान अभिभावक शिक्षक संघ के अधक्ष दीपक बोरा, कई ग्राम सभाओ के प्रधान एवं गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
गौरतलब है कि पुस्तकालय भवन यूजेवीएनएल से प्राप्त सीएसआर मद से निर्मित किया गया है। सीएसआर राशि करीब साढ़े पच्चीस लाख रुपये है। कंप्यूटर लैब में करीब पांच लाख की लागत से दस कंप्यूटर, प्रिंटर और इंवर्टर स्थापित किए गए हैं। सीएसआर मद में यह धनराशि पिटकुल द्वारा प्रदत्त की गई है।

Share49SendTweet31
Previous Post

हाईवे का सीना चौड़ा करने के लिए हजारों पेड़ों को चीरेंगी आरियां

Next Post

25 साल बाद दीवार पत्रिका को मिला औपचारिक स्वरूप

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

November 4, 2026
3
उत्तराखंड

आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान के पिता उमाकांत जुगरान का निधन

November 4, 2026
15
उत्तराखंड

डोईवाला: द होराइजन स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव ‘उद्भव-2026’

November 4, 2026
17
उत्तराखंड

डोईवाला डिग्री कॉलेज में नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

November 4, 2026
36
उत्तराखंड

तरवाड़ी महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में बबिता एवं छात्र वर्ग में अभिषेक विजेता

November 4, 2026
4
उत्तराखंड

यूकेडी ने लोनिवि थराली में प्रदर्शन कर बदहाल ग्रामीण सड़कों पर आक्रोश जताया

November 4, 2026
4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45795 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37462 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37388 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

November 4, 2026

आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान के पिता उमाकांत जुगरान का निधन

November 4, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.