डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। विधानसभा क्षेत्र के नकरौंदा स्थित पिंडर वैली में कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा की ओर से 96वां महिला शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्र की मातृशक्ति से संवाद कर महिलाओं का सम्मान किया। इस दौरान महिलाओं के साथ विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। अश्वनी बहुगुणा ने महिलाओं के अनुभव, सुझाव और विचार सुने तथा समाज में उनकी भूमिका से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण किसी भी समाज की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और उनके विचारों को प्राथमिकता देने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति सम्मान कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और उनके साथ संवाद के माध्यम से सामाजिक विषयों को समझना है।











