डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। विकासखंड डोईवाला के भानियावाला स्थित माउंट लिट्रा स्कूल में ब्लॉक स्तरीय प्रारंभिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला ने दीप प्रज्वलित करने के साथ हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक बृजभूषण गैरोला ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, खंड शिक्षा अधिकारी शिवानी कौशल, क्रीड़ा समन्वयक अधिकारी अनिरुद्ध सोलंकी, नितिन अश्वाल, सभासद ईश्वर रोथान और स्कूल प्रबंधक पूरण सिंह आदि मौजूद रहे।











