• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

पत्रकारिता के सामने पत्रकारों के निर्णय बन रहे हैं चुनौती!

17/11/18
in संपादकीय
Reading Time: 1min read
98
SHARES
122
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 16 नवंबर को राज्य में कई स्थानों पर आयोजन हुए। जिसमें सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पत्रकारों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान सबसे अधिक चिंता मीडिया के नए क्षेत्र वेब मीडिया को लेकर जताई गई। कुछ ने इस नए क्षेत्र वेब मीडिया को पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबी छलांग बताया तो कुछ ने वेब मीडिया को प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए खतरा तक बता दिया। वेब मीडिया को लेकर कुछ उत्साह दिखा तो संदेह उससे ज्यादा दिखाई दिया। वेब मीडिया में विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर सबसे अधिक सवाल खड़े किए गए। सवाल पेड न्यूज को लेकर भी उठे।
यदि सवाल मीडिया की विश्वसनीयता, पेड न्यूज और समाचार लिखने वाले पत्रकारों की विश्वसनीयता का है तो लोकतंत्र का चैथा स्तंभ कही जानी वाली पत्रकारिता की जिम्मेदारी क्यों नहीं तय होनी चाहिए? उत्तराखंड का सबसे अधिक पढ़ा जाने वाले अखबार होने का दावा करने वाले अमर उजाला ने 16 नवंबर को तैयार किए गए अपने अखबार जिसे 17 नवंबर को प्रकाशित किया गया है, के प्रथम पेज में सर्वोदयी नेता धूम सिंह नेगी को जमनालाल बजाज पुरस्कार मिलने की खबर एक कालम में दी है, जबकि उसी के बगल में चैनल के सीईओ को मिली जमानत को प्रथम पृष्ठ की सेकिंड लीड के तौर पर चार काॅलम में छापा है। अंदर के पेज में भी चंबा से एक छोटी सी खबर प्रतिष्ठित जमनालाल बजाज पुरस्कार विजेता धूम सिंह नेगी के बारे में प्रकाशित की है, जबकि जमानत पाने वाले चैनल के सीईओ के बारे में आधा पेज छापा है।
अखबार का यह निर्णय सिर्फ खबरों के बिकने की क्षमता पर आधारित है। जेल गए सीईओ की खबर अधिक पठनीय और बिकाऊ है? एक समाजसेवी धूम सिंह नेगी, जिन्होंने शिक्षक की अपनी नौकरी छोड़कर पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया और तब से समाज को दिशा देने वाले आंदोलनों में जुटे हुए हैं, उन्हें मिले प्रतिष्ठित जमनालाल बजाज पुरस्कार की प्रतिष्ठा एक ब्लैकमेलिंग के आरोप में जेल गए चैनल के सीईओ को मिली जमानत से कम है? खबरों के चयन का आधार क्या है? सिर्फ बिकाऊ खबरें महत्वपूर्ण स्थान लेंगी? समाज को दिशा देने वाली, समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत करने वाली खबरें उनके सामने बौनी हो जाएंगी? ऐसे ही निर्णयों से पत्रकारिता की राह भटक रही है, वेब पत्रकारिता से प्रिंट तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए खतरे पैदा होने का भय खड़ा करने वाले पत्रकार यदि बिकाऊ और नैतिक खबरों के चयन नैतिकता को वजन देंगे तो संभव है समाज की नजर में पत्रकारिता का मूल्य बढ़े।
इस मामले में देहरादून से ही प्रकाशित एक अन्य समाचार पत्र हिंदुस्तान ने थोड़ा मन को राहत देने वाला निर्णय लिया है। इस अखबार में धूम सिंह नेगी को जमनालाल बजाज पुरस्कार मिलने की खबर थोड़ा अधिक जानकारी जुटाकर प्रथम पेज में सेकिंड लीड के तौर पर छापी है, जबकि सीईओ को जमानत उसके नीचे दो काॅलम में छापी है।

Tags: media-responsibility
Share39SendTweet25
Previous Post

धूम सिंह नेगी जी को जमना लाल बजाज पुरस्कार मिलना, जमीनी कार्यकर्ताओ की जीत

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार अनूप गैरोला का निधन, पत्रकारों में शोक

Related Posts

उत्तराखंड

कोरोना कोरियर से कैसे बचाएंगे उत्तराखंड को?

May 10, 2020
214
संपादकीय

अब होता है योगी, आजम, मेनका, माया का समय शुरूः निर्वाचन आयोग

April 16, 2019
164
संपादकीय

गोशाला स्थापना के लिए आठ एकड़ भूमि देने का प्रस्ताव

March 18, 2019
176
उत्तराखंड

आय से अधिक संपत्ति कानून के घेरे में आया श्वेताभ सुमन, दूसरे धनपिपाशु भी आएंगे घेरे में?

February 14, 2019
343
उत्तराखंड

इक्कीसवीं सदी में सड़क पर प्रसूति और बच्चे की मौत का भी कोई असर नहीं होता सरकार पर

December 8, 2018
154
उत्तराखंड

भाजपा सरकार को भी गिरा सकते हैं हरक सिंह रावत!

December 6, 2018
203

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67660 shares
    Share 27064 Tweet 16915
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37435 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37323 shares
    Share 14929 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

होली खेलने के लिए जामा मस्जिद की ओर कूच कर रहे हिंदूवादी संगठनों को पुलिस ने रोका

March 3, 2026

डोईवाला: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन बन रहे दुर्घटना का सबब

March 3, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.