• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

धन सिंह रावत ने किया प्रधानों से वर्चुअल संवाद, दिक्कतें समझी, सुझाव लिए

25/05/21
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
130
SHARES
162
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

फोटो-वर्चुअल माध्यम से ग्राम प्रधानों से कोविड.19 के तहत स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए।

कमल बिष्ट।
पौड़ी। प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, प्रोटोकॉल स्वतन्त्र प्रभार मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत विकास भवन पौड़ी में कोविड.19 संक्रमण के दृष्टिगत विकास खण्ड खिर्सू, पाबौ एवं थलीसैंण के प्रधानों से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर बैठक लेकर स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में बाहर से आने वाले व्यक्तियों को 07 दिन तक क्वारनटाइन सेंटर में रखने हेतु 02-02 बेड के लिए 10 लाख की धनराशि देने की बात कही। मंत्री ने ग्राम प्रधानों से वर्चुअल माध्यम से सीधा संवाद कर उनसे कोविड.19 के दृष्टिगत आ रही दिक्कत एवं सुझाव लिये। मंत्री डाॅ0 रावत ने जनपद में कोविड.19 संक्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डाॅ0 विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा.निर्देशन पर जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रंशसा भी की।

मंत्री डाॅ0 रावत ने कहा कि उनके विधान सभा क्षेत्र में सभी अस्पतालों में कुल 912 बेड लगाए गए हैं तथा सभी अस्पतालों में डॉक्टर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के 21 अस्पतालों को जनरेटर, पीपीई किट, गलब्स्, मास्क, सैनेटाइजर और ऑक्सीजन काॅन्सट्रेटर हेतु 86 लाख धनराशि की डिमांड पूरी कर दी गई है। बेस अस्पताल श्रीनगर में 100 आक्सीजन काॅन्सट्रेटर तथा 25 आक्सीजन काॅन्सट्रेटर उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर को दिये गये हैं। साथ ही अस्पतालों में सरकार द्वारा दी गयी दवाओं के अतिरिक्त भी दवाईयां दी जा रही हैं। क्षेत्र में पांच लाख रुपए की अतिरिक्त दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं, जिसमें थलीसैंण को दो लाख, पाबौ को एक लाख, श्रीनगर को एक लाख तथा खिर्सू को एक लाख की धनराशि दवाई हेतु दी गई है। कहा कि इसके अतिरिक्त प्रधानों की मांग पर गांव-गांव मे छिड़काव के लिए प्रत्येक ग्राम सभा को 20-20 हजार रुपए दिए जा रहे हैं, जबकि क्षेत्र के कस्बों में छिड़काव हेतु बीडीओ को पांच लाख तथा श्रीनगर नगर पालिका में छिड़काव के लिए पार्षदों और सभासदों को दो लाख रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने कहा कि हर गांव में डॉक्टरों की टीम भेजी जा रही है और अभी तक 117 गांवों डाॅक्टर की टीमें भेजी जा चुकी है, जो कि जांच कर दवाइयां भी वितरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस भी ग्राम पंचायत में छिड़काव मशीन नहीं है या खराब हो चुकी हैए उन्हें एक.एक मशीन दे दी जायेगी। कहा कि प्रत्येक गांव में डाॅक्टर, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं अधिकृत कार्मिक ही दवाई देंगे। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में आपदा मद में प्रधानों को भुगतान किये जाने वाले लम्बित बिलों के भुगतान हेतु 65 लाख जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य वित्त से प्रत्येक प्रधानों को कोविड .19 के दृष्टिगत 20-20 हजार दिया गया है, जिसका उपयोग कोविड के तहत ही किया जाना है। कहा कि सभी गांवों में वैक्सीन, दवाई और सैनिटाइजर उपलब्ध करा रहे हैं और जल्द ही मास्क वितरण का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा। मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि थलीसैंण ब्लॉक में ग्यारह हजार परिवार निवास करते हैं। सभी परिवारों को वैक्सीन व दवाइयां मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है। डाॅ0 रावत ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में डॉक्टर की टीम जाएगी और सबका परीक्षण किया जाएगा और मुफ्त दवाइयां वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घर.घर के लिए दवाई दी जा रही है। कहा कि चाकीसैंण में एक एंबुलेंस, पैठाणी में एक 108, बूंगीधार में एक 108 व एक एंबुलेंस, थलीसैंण में दो एंबुलेंस और दो 108 दे दी गई हैं। थलीसैंण में 250 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है, जिसके लिए 70 लाख रुपए दे दिए गए हैं, जो एक करोड रुपए का लगेगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टर की मांग को पूरा कर दिया गया है, हर अस्पताल में बिजली व पानी का कनेक्शन भी दे दिया गया है। उन्होंने प्रधानों से कहा कि लोगों को वैक्सीन लगाने हेतु जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोागों को वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित करेें। कहा कि वर्तमान समय तक थलीसैंण ब्लॉक में लगभग तेरह हजार लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। उन्होंने कहा कि कोविड.19 महामारी के समाप्त होने पर क्षेत्र में 5 सूत्रीय कार्यक्रम प्रमुखता से चलाए जाएंगे। जिसके तहत गांवों पंचायत घरों, स्कूल, यात्री शेड को ठीक करना, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान चलाना, प्रत्येक ग्राम पंचायत में 1-1 पुस्तकालय आदि बनाए जाएंगे।

इससे पूर्व जिलाधिकारी डॉ जोगदंडे ने मंत्री जी को कोविड.19 को लेकर जनपद में किये जा रहे कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर 20-20 मेडिकल किट उपलब्ध करा दी गई हैं, जबकि 50-50 मेडिकल किट पहुंचाने की कार्ययोजना है, जिन्हें पैंकिंग होने के बाद जल्द ही ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करा दिया जायेगा। साथ ही आइवर मैक्टीन किट व पाउच भी वितरित की जा रही हैं, 08 लाख आइवर मैक्टीन किट ले ली गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 4-4 पल्स आक्सीमीटर, 10-10 पोस्टर दवाई लेने संबंधी जानकारी हेतु, 15-15 पोस्टर कोविड.19 संक्रमण रोकथाम एवं बचाव संबंधी, 4.4 पीपीई किट, थर्मामीटर उपलब्ध कराये गये हैं। साथ ही हर ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत स्तरीय कोविड नियंत्रण समिति गठित कर ली गई है। बताया कि कोविड.19 वैक्सीनेशन अभियान में कर्मचारी बेहतर कार्य कर रहे हैं। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों हेतु गांव में पंचायत घर में 4.5 बेड लगाकर क्वारनटाइन सेंटर बनाये जा रहे हैंए इसके लिए धनराशि और जो भी व्यवस्थाएं हैं उसके लिए ग्राम प्रधान को अनुमति दे दी गयी है। कहा कि राज्य वित्त आयोग से जो पैसे ग्राम प्रधानों को उपलब्ध कराया गया है उसमें से 20 हजार की धनराशि वह कोविड में खर्च कर सकते हैं, जिसमें बेड की व्यवस्था, पानी, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि दवाई किट एवं आइवर मैक्टिन किट आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायतों में वितरित की जा रही है। उन्होंने आम जनमानस से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की।

बैठक में बहुउद्देशीय सहकारी संघ अध्यक्ष/भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष प्रधान संघ आनन्द सिंह, मण्डल मीडिया प्रमुख अनुग्रह मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, उपजिलाधिकारी एसएस राणा, जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान सहित वर्चुअल माध्यम से खिर्सू, पाबौं एवं थलीसैंण ब्लाॅक के ग्राम प्रधान ग्वाड़ गीता देवी, बलूड़ी बृजमोहन, मरखोड़ा मनीषा बहुगुणा, जाख अंजू देवी, बिडोली योगेश्वर प्रसाद, कुल्याड़ी मनवर सिंह, चोपडयूं देवेश्वरी, पाबौं हरेन्द्र कोली, मरोड़ा उमराव सिंह, दैड़ा त्रिलोक सिंह, बगेली विनोद सिंह, कैनूर विनीता आदि सभी ग्राम प्रधान जुड़े हुए थे।

Share52SendTweet33
Previous Post

उत्तराखंड में 12 डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों में होगा ब्लैक फंगस का इलाज

Next Post

जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध करने को अपर शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट आए आगे

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

November 4, 2026
7
उत्तराखंड

आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान के पिता उमाकांत जुगरान का निधन

November 4, 2026
21
उत्तराखंड

डोईवाला: द होराइजन स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव ‘उद्भव-2026’

November 4, 2026
48
उत्तराखंड

डोईवाला डिग्री कॉलेज में नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

November 4, 2026
49
उत्तराखंड

तरवाड़ी महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में बबिता एवं छात्र वर्ग में अभिषेक विजेता

November 4, 2026
8
उत्तराखंड

यूकेडी ने लोनिवि थराली में प्रदर्शन कर बदहाल ग्रामीण सड़कों पर आक्रोश जताया

November 4, 2026
6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45795 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37462 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37388 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

November 4, 2026

आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान के पिता उमाकांत जुगरान का निधन

November 4, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.