हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
श्री नंदादेवी राजजात की तैयारियों और विकास कार्यो को लेकर राजराजेश्वरी समति बधाण की एक बैठक
यात्रा मार्ग के अंतिम गांव वांण में आयोजित हुई जिसमें श्री नंदादेवी राजजात यात्रा पर चर्चा करते हुए यात्रा को पारम्परिक रूप से 2027 में आयोजित करने एवं 2026 में वेदनी बुग्याल में सप्तमी की जात आयोजित करने पर आम सहमति बनने सहित 12 प्रस्ताव पारित किये गयें।
वांण गांव के भगवती मंदिर प्रांगण में वांण गांव की ग्राम प्रधान नंदूली देवी की अध्यक्ष में आयोजित बैठक में 2026 में आयोजित होने वाले लोक जात यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किए जाने, यात्रा को वेदनी कुंड तक लें जा वापस करने, प्रस्तावित 2027 में श्री नंदादेवी राजजात की तैयारियों में तेजी लाने, बैठक में कुरूड़ समिति के अध्यक्ष नरेश गौड़ के प्रस्ताव का वाचन किया गया और उसके प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया, पूर्व अध्यक्ष मंशा राम गौड़ के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई,मंदोली प्रधान हीरा सिंह दानू एवं कुलिंग पड़ाव समिति अध्यक्ष खुशहाल सिंह ने 2026 में लोक जात यात्रा का समर्थन करते हुए राजजात यात्रा के दौरान निर्जन पड़ावों पर ठहरने,खाने सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की वकालत की,कुलिंग स्कूल संघ अध्यक्ष गोपाल सिंह ने 2026 में लोक जात यात्रा का समर्थन करने की बात करते हुए गैर-परंपरागत यात्रा का विरोध करने का प्रस्ताव रखा, वांण के हीरा सिंह बुग्याली ने कहा कि कास्वां के कुंवरों के द्वारा राजजात छतौली एवं चौसुग्या मींडा़ लाने की परम्परा है जिसे कायम रखें जाना चाहिए, वें इस परम्परा का समर्थन करते हैं, बैठक में वांण के गितौर रघुवीर सिंह,लाटू देवता मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट ने परम्परागत रूप से लोक जात एवं राजजात यात्रा का आयोजन करने एवं मतभेदों को आपस में मिल बैठकर निपटने की अपील की इस बैठक में नंदादेवी राजजात समिति के सुशील रावत, पृथ्वी सिंह रावत,नंदकेसरी पड़ाव समिति के अध्यक्ष कलम सिंह बिष्ट,बच्ची राम गौड़,मनवर राम गौड़, हुक्म सिंह बिष्ट, हीरा सिंह पहाड़ी, हीरा सिंह दानू, प्रताप सिंह,जव्हार,थान सिंह,भगत सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।











