• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़ा व डंडी के रोटेशन की व्यवस्था को सख्ती से कायम रखने तथा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें :जिलाधिकारी

02/06/24
in उत्तरकाशी, उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
62
SHARES
77
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

ब्यूरो रिपोर्ट/उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जानकीचट्टी क्षेत्र का भ्रमण कर अधिकारियों को यात्रा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरस्त बनाए रखने के साथ ही यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़ा व डंडी के रोटेशन की व्यवस्था को सख्ती से कायम रखने तथा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से विचार-विमर्श करते हुए कहा कि यात्रा के बेहतर प्रबंधन और स्थानीय लोगों के हितों और दीर्घकालीन आवश्यकताओं को ध्यान में रख यमुनोत्री धाम तथा जानकीचट्टी क्षेत्र के सुनियोजित विकास की दिशा में कई उल्लेखनीय पहल हुई हैं, जिन्हें साकार करने के लिए सभी लोगों को समन्वित प्रयास करने होंगे। जानकीचटृटी में यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय लोगों के साथ विचार-विमर्श में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि हर साल तीर्थयात्रियों का आवागमन बढते रहने के कारण यमुनोत्री धाम एवं जानकीचट्टी क्षेत्र को तेजी से विकसित किए जाने की आवश्यकता शासन-प्रशासन के स्तर पर निरंतर महसूस की जा रही है और इस क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए नगर निकाय का गठन, मास्टर प्लान बनाने की दिशा में भी पहल हुई है। जिलाधिकारी ने कहा कि यमुनोत्री धाम के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाना शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए शुरूआती सर्वेक्षण कराए जा रहे हैं। वैकल्पिक मार्ग बनने से यमुनोत्री धाम की यात्रा को व्यापक विस्तार मिल सकेगा। जिलाधिकारी ने जानकीचट्टी में घोड़ा पड़ाव के निर्माण तथा खरसाली-जानकीचट्टी रिंग रोड के निर्माण तथा अन्य अवस्थापना सुविधाओं के बावत भी चर्चा की। जिलाधिकारी ने जानकीचट्टी में अधिकारियों तथा स्थानीय ग्रामीणों, होटल-ढाबा तथा घोड़ा संचालकों व डंडी-कंडी मजदूरों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर स्वच्छता एवं कूड़ा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की अपेक्षा करते हुए कहा कि इसके लिए सभी लोगों को अपने स्तर से पहल करनी होगी और कूड़ा इधर-उधर कूड़ा फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में सहयोग करना होगा। जिलाधिकारी ने प्रत्येक होटल व ढाबे पर अनिवार्य रूप से कूड़ादान रखने की हिदायत देते हुए कहा कि कूड़ा को ले जाने के लिए जिला पंचायत के द्वारा नियमित रूप से जानकीचट्टी-खरसाली एवं आस-पास के क्षेत्रों में वाहन भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को कूड़ा संग्रहण के लिए अतिरिक्त वाहन लगाए जाने के साथ ही इस क्षेत्र में बेहतर सफाई व्यवस्था हेतु कारगर इंतजाम करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ठोस कूड़ा के निस्तारण के लिए जानकीचट्टी में स्थापित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का पूरा सुदपयोग करने की अपेक्षा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का साफ-सुथरा व कूड़ामुक्त बनाने हेतु सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। जिलाधिकारी ने कूड़ा फैलाकर गंदगी करने वालें लोगों के विरूद्ध चालान की कार्रवाई करने हेतु भी अधिकारियों को निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्थानीय व्यवसायियों के आग्रह को देखते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों कहा कि जानकीचट्टी में पार्किंग में स्थान उपलब्ध होने तथा सामान्य भीड़ रहने की दशा में फूलचट्टी में डाईवर्जन के लिए बैरियर न लगाया जाय। ताकि यात्रीगण को अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी क्षेत्र में रात्रि प्रवास हेतु अधिक आसानी से पहुंच सकें। जिलाधिकारी ने बैठक में दोहराया कि यमुनोत्री पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा, सुगमता और सुव्यवस्था के लिए घोड़े-खच्चर का डंडी का रोटेशन सख्ती से लागू किया जाना जरूरी है। उन्होंने घोड़ा संचालकों, डंडी मजदूरों से इस व्यवस्था में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे सभी को समान रूप से रोजगार के अवसर मिल सकेंगे और यमुनोत्री धाम की यात्रा का बेहतर ढंग से प्रबंधन हो सकेगा। इस दौरान यात्रा मजिस्ट्रेट अभिषेक त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी एवं यमुनोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश चंद रमोला, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पवन उनियाल आदि उपस्थित रहे।

 

Share25SendTweet16
Previous Post

डोईवाला महाविद्यालय में बहु उद्देश्य भवन की मांग

Next Post

पुलिस अधीक्षक की पहल पर श्री केदारनाथ यात्रा ड्युटी में तैनात पुलिस बलो के स्वास्थ्य का किया जा रहा परीक्षण

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: सौड़ा सरोली में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन

August 21, 2026
5
उत्तराखंड

यूजेवीएन लिमिटेड को पीएफसी (PFC) ने दी ‘ए+’ श्रेणी

August 21, 2026
35
उत्तराखंड

मंदाकिनी में कचरे का संकट एसटीपी व्यवस्था पर उठे सवाल

August 21, 2026
5
उत्तराखंड

डाक्टर दाभोलकर की शहादत को याद कर मनाया राष्ट्रीय वैज्ञानिक चेतना दिवस

August 21, 2026
6
उत्तराखंड

रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री

August 21, 2026
8
उत्तराखंड

हिन्दी के प्रथम डी. लिट डॉ पीतांबर दत्त बड़थ्वाल

August 20, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67724 shares
    Share 27090 Tweet 16931
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45790 shares
    Share 18316 Tweet 11448
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38075 shares
    Share 15230 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37455 shares
    Share 14982 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37374 shares
    Share 14950 Tweet 9344

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: सौड़ा सरोली में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन

August 21, 2026

यूजेवीएन लिमिटेड को पीएफसी (PFC) ने दी ‘ए+’ श्रेणी

August 21, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.