• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

ओपनिंग सेरेमनी में उत्तराखंडी कलाकारों को मंच नहीं मिला: डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला

21/09/24
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
65
SHARES
81
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

ब्यूरो रिपोर्ट। पहली बार देहरादून में उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है। इस लीग में प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ भारतीय क्रिकेटर भी शामिल होंगे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की तरफ ये इस लीग की शुरुआत की जा रही है। टी-20 की ये लीग 15 सितंबर से शुरू होगी। ये लीग 22 सितंबर तक चलेगी। जिसमें महिला और पुरुष टीम के टोटल 16 मैच होंगे।इस लीग के मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जिसमें भारतीय क्रिकेटर राजन कुमार, आकाश मधवाल, कुनाल चंदेला, आर समर्थ, एकता बिष्ट, नीलम बिष्ट और मानसी जोशी शामिल है। आईपीएल की तरह ही यूपीएल के पहले संस्करण में टोटल आठ टीमों के बीच मैच होंगे।उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 का उद्घाटन समारोह भले ही बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया हो, लेकिन इसमें ‘उत्तराखंडियत’ की आत्मा कहीं खोई हुई नजर आई। प्रदेश के नाम पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में उत्तराखंड के सांस्कृतिक धरोहरों और स्थानीय कलाकारों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया, जो कि राज्यवासियों के लिए गहरी निराशा का कारण बना। बॉलीवुड सिंगर बी प्राक, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और अभिनेता सोनू सूद की मौजूदगी के बावजूद दर्शकों में वो उत्साह देखने को नहीं मिला, जो पहाड़ी कलाकारों के कार्यक्रमों में होता है।स्थानीय कलाकारों को मंच से किया दूर: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुए इस बड़े आयोजन में किसी भी गढ़वाली या कुमाऊंनी कलाकार को मंच नहीं दिया गया। यह एक ऐसी चूक है जो राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के साथ नाइंसाफी करती है। उत्तराखंड की हर धड़कन में बसी ‘रस्यांण’ जैसी परंपराएं, जो हमेशा से देवभूमि के आयोजनों का अभिन्न हिस्सा रही हैं, इस समारोह में नदारद रहीं। राज्य की आत्मा को पीछे छोड़ते हुए बाहरी कलाकारों को प्रमुखता दी गई, जिससे स्थानीय लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। पांडवाज ग्रुप के सदस्य ने इस अनदेखी पर दुख प्रकट करते हुए कहा, “इस आयोजन में बाहरी कलाकारों को   ज्यादा तरजीह दी गई। अगर ‘अपने’ कलाकारों को मंच मिलता, तो यह आयोजन न सिर्फ सांस्कृतिक रूप से समृद्ध होता, बल्कि लोगों में जुड़ाव भीमहसूस होता।” उन्होंने आगे कहा कि बाहरी इवेंट कंपनियों को हायर करने के चलते इस तरह की सांस्कृतिक अनदेखी होती है। ये कंपनियां उत्तराखंड की सभ्यता और संगीत को समझने से कहीं ज्यादा प्रोफेशनल दृष्टिकोण रखती हैं, जिससे इस आयोजन की आत्मा ही खो जाती है।आयोजन में दिखी सांस्कृतिक शून्यता: उत्तराखंड प्रीमियर लीग का उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ना और राज्य को एक नई पहचान दिलाना था, लेकिन सिर्फ नाम में ‘उत्तराखंडियत’ जोड़ने से यह संभव नहीं होता। संस्कृति, परंपराओं और लोक धरोहरों को मंच देना जरूरी था, ताकि राज्य की पहचान वाकई में मजबूत हो सके। पहाड़ी कलाकारों की अनुपस्थिति और राज्य की सांस्कृतिक झलक की कमी के चलते समारोह फीका रहा। दर्शकों में वह जोश और जुड़ाव नहीं दिखा, जो आमतौर पर स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों में देखने को मिलता है।सोशल मीडिया पर भी दिखा फर्क: बॉलीवुड और बाहरी कलाकारों के प्रोफेशनल रवैये के कारण, न तो उनके सोशल मीडिया हैंडल पर इस आयोजन का कोई खास प्रमोशन हुआ और न ही स्थानीय कलाकारों के बीच कोई उत्साह दिखा। अगर राज्य के अपने कलाकारों को मंच मिलता, तो यह आयोजन न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अधिक चर्चित हो सकता था।उत्तराखंड प्रीमियर लीग, जो राज्य की संस्कृति और खेल को एक साथ लेकर चलने का बड़ा मंच बन सकता था, ने राज्य के सांस्कृतिक धरोहर को नजरअंदाज कर दिया। पहाड़ी कलाकारों की अनुपस्थिति ने इस आयोजन को एक अधूरे अनुभव की तरह पेश किया, जो राज्यवासियों के दिलों में एक खालीपन छोड़ गया।उत्तराखंड के समृद्ध कलाकारों की अनदेखी: यह लीग उत्तराखंड के लिए अपनी संस्कृति को एक बड़े मंच पर लाने का सुनहरा अवसर था, लेकिन आयोजकों ने इसे गवां दिया। राज्य में नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण, माया उपाध्याय, पवनदीप राजन और पांडवाज जैसे कलाकारों की लंबी कतार है, जो न केवल राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखते हैं, बल्कि युवाओं के दिलों में भी गहरी जगह बनाते हैं। इन कलाकारों के संगीत और प्रदर्शन से उत्तराखंड की संस्कृति का हर रंग उभरकर सामने आता है। लेकिन इस बार इन्हें दरकिनार कर, आयोजकों ने बाहरी कलाकारों को बुलाकर राज्य की असली पहचान को छिपा दिया देवभूमि उत्तराखंड में जब भी कोई बड़ा आयोजन किया जाता है तो इसकी शुरुआत देवी देवताओं के नाम से की जाती है. इसे लेकर गढ़वाल और कुमाऊं की समृद्ध परंपरा है. कुमाऊं में छोलिया नृत्य, उत्तराखंड में नंदा राजजात झांकी के साथ ही गणेश वंदना इसका नायाब उदाहरण है. उत्तराखंड के सभी छोटे बड़े आयोजन में इसकी झलक देखने को मिलती है. क्रिकेट का महासंग्राम उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) का उद्घाटन रविवार को हो गया है। समारोह को भव्य बनाने के लिए बॉलीवुड गायक बी प्राक ने लाइव प्रस्तुति दी। उनकी खनकती हुई आवाज से स्टेडियम गूंज उठा।  उत्तराखंड प्रीमियर लीग का उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ना और राज्य को एक नई पहचान दिलाना था, लेकिन सिर्फ नाम में ‘उत्तराखंडियत’ जोड़ने से यह संभव नहीं होता। संस्कृति, परंपराओं और लोक धरोहरों को मंच देना जरूरी था, ताकि राज्य की पहचान वाकई में मजबूत हो सके। पहाड़ी कलाकारों की अनुपस्थिति और राज्य की सांस्कृतिक झलक की कमी के चलते समारोह फीका रहा। दर्शकों में वह जोश और जुड़ाव नहीं दिखा, जो आमतौर पर स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों में देखने को मिलता है। बॉलीवुड और बाहरी कलाकारों के प्रोफेशनल रवैये के कारण, न तो उनके सोशल मीडिया हैंडल पर इस आयोजन का कोई खास प्रमोशन हुआ और न ही स्थानीय कलाकारों के बीच कोई उत्साह दिखा। अगर राज्य के अपने कलाकारों को मंच मिलता, तो यह आयोजन न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अधिक चर्चित हो सकता था।उत्तराखंड प्रीमियर लीग, जो राज्य की संस्कृति और खेल को एक साथ लेकर चलने का बड़ा मंच बन सकता था, ने राज्य के सांस्कृतिक धरोहर को नजरअंदाज कर दिया। पहाड़ी कलाकारों की अनुपस्थिति ने इस आयोजन को एक अधूरे अनुभव की तरह पेश किया, जो राज्यवासियों के दिलों में एक खालीपन छोड़ गया।(इस लेख में लेखक ने अपने निजी विचार व्यक्त किए हैं।)लेखक दून विश्वविद्यालय कार्यरत हैं)।

Share26SendTweet16
Previous Post

मुख्यमंत्री ने पूर्व डीजीपी श्री अनिल रतूड़ी की पुस्तक ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ का किया विमोचन

Next Post

डोईवाला : महाविद्यालय ने काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

Related Posts

उत्तराखंड

होली खेलने के लिए जामा मस्जिद की ओर कूच कर रहे हिंदूवादी संगठनों को पुलिस ने रोका

March 3, 2026
24
उत्तराखंड

डोईवाला: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन बन रहे दुर्घटना का सबब

March 3, 2026
18
उत्तराखंड

थराली में आयोजित होली मिलन समारोह

March 3, 2026
14
उत्तराखंड

सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

March 3, 2026
14
उत्तराखंड

24वीं उत्तराखंड राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप” में यूजेवीएन लिमिटेड के अभियंताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

March 3, 2026
44
उत्तराखंड

लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग

March 2, 2026
11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67661 shares
    Share 27064 Tweet 16915
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37435 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37323 shares
    Share 14929 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

होली खेलने के लिए जामा मस्जिद की ओर कूच कर रहे हिंदूवादी संगठनों को पुलिस ने रोका

March 3, 2026

डोईवाला: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन बन रहे दुर्घटना का सबब

March 3, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.