• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

सांसद ने पोषित योजनाओं की समीक्षा की।

07/12/24
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
48
SHARES
60
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।

थराली । गढवाल सांसद अनिल बलूनी ने थराली ब्लाक सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते हुए केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी सामंजस्य और तालमेल बनाकर जनहित की योजनाओं को संचालित करने के निर्देश दिए।  शनिवार को थराली में सांसद ने केन्द्र पोषित योजनाओं के तहत मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास, पीएमजीएसवाई सड़क, जल जीवन मिशन, दीन दयाल ग्राम ज्योति, पीएम फसल बीमा, स्वच्छ भारत मिशन, सर्व शिक्षा, सामाजिक पेंशन आदि योजनाओं की समीक्षा की। जिले में केन्द्र पोषित योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।सांसद ने कहा कि लोनिवि और वन विभाग को आपस में एक साथ बैठकर सडक निर्माण कार्यो में लंबित आपत्तियों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के कारण कोई भी सडक का प्रस्ताव लंबित न रहे। बैठक में वन विभाग के कोई भी डीएफओ ना रहने पर उनका स्पष्टीकरण भी तलब किया।सांसद ने कहा कि जल जीवन मिशन एक महत्वाकांक्षी योजना है। हर गांव एवं तोक में प्रत्येक घर को पानी पहुंचाने का काम किया जाए। गर्मी के दिनों में जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या हुई है, वहां पर समस्या के निराकरण के लिए अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए। सांसद ने कृषि एवं अन्य विभागों को एक सामुहिक प्रयास करके सीमांत जनपद चमोली को एक आर्गेनिक जिला बनाने की दिशा में ठोस कार्ययोजना बनाने।मनरेगा में उत्पादकता बढाने एवं सकारात्मक परिणाम वाले कार्यो को करने,जिले में संचार सुविधाओं की समीक्षा करते हुए सासंद ने शैडो एरिया की सूची उपलब्ध कराने को कहा, ताकि बीएसएनएल या एयरटेल से जिले में नेटवर्क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जा सके। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सांसद को जिले में संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए। बताया कि मनरेगा में इस वर्ष 11.05 लाख मानव दिवस सृजन लक्ष्य के सापेक्ष माह नवंबर तक 9.89 लाख मानव दिवस सृजित किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित 5809 समूह को बैंक लिंकेज के साथ ही 4456 समूहों को रिवाल्विंग फंड भी दिया गया है। पीएम आवास ग्रामीण के तहत विगत वर्ष में 1790 लक्ष्य के सापेक्ष 1775 आवास पूर्ण हो गए है और इस वर्ष 2115 लक्ष्य के सापेक्ष 2086 आवास पूर्ण कर लिए गए है। जबकि पीएम आवास शहरी में 1445 में से 1296 आवास पूर्ण हो गए है। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत स्वीकृत 1316 योजनाओं में से 1159 पूर्ण और 157 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 6500 नमूने लिए गए थे, जिसमें से 2752 मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए है। राष्ट्रीय समाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत जिले में 11501 लाभार्थियों को पेंशन दी जा रही है। उज्ज्वला योजना के तहत जिले में 929 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिए गए है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंर्तगत निर्धारित लक्ष्य 84 क सापेक्ष 87 आवेदको को ऋण वितरण कर लिया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी ने अन्य केन्द्र पोषित योजनाओं की प्रगति से भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने सीएमओ से थराली में उपजिला चिकित्सालय एवं नारायणबगड़ पीएचसी के उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम कमलेश मेहता, तहसीलदार दिगम्बर सिंह नेगी,परियोजना निदेशक आनंद सिंह, एपीडी केके पंत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता, लोनिवि थराली के ईई दिनेश मोहन गुप्ता,एई जेके टम्टा, पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के ईई प्रमोद गंगाड़ी, सचिन कुमार,जल निगम कर्णप्रयाग के अरुण प्रताप सिंह, कृषि अधिकारी थराली अश्विनी गौतम, डीएसपी अमित कुमार, थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार सहित तमाम विभागीय अधिकारियों मौजूद थे। दिशा की बैठक के बाद सांसद ने जनता दरबार लगाया जिसमें कुल 37 शिकायतें दर्ज हुई जबकि 14 मांग पत्र सांसद को सौंपे गए। सांसद नेअधिकारियों को जन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। दरबार में लोगों ने सडक, पुल, आपदा में क्षतिग्रस्त रास्ते, आवास, पेयजल आदि से जुडी समस्याएं रखी।इन समस्याओं में प्राणमती नदी पर पुल निर्माण, कुराडपार्था सडक के पंवाई तोक से हरिनगर लेटाल तक 3.5 किलोमीटर सडक निर्माण, लोनिवि की 4.5 किलोमीटर घाट-थराली मोटर मार्ग का काम शुरू कराने, पीएमजीएसवाई की देवलग्वाड सुनाऊ मोटर मार्ग पर देवलग्वाड में घर के नीचे क्षतिग्रस्त पुस्ता निर्माण, रतगांव में पुल निर्माण न होने और थराली में पिंडर नदी में सिल्ट जमा होने से नदी के बहाव से थराली बाजार को बने खतरे की समस्या प्रमुखता से रखी। जिस पर सांसद ने समस्याओं का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। गढवाल सांसद ने टीबी मामलों और मृत्यु दर की चुनौतियों से निपटने के लिए विकास खंड थराली से 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान का शुभारंभ भी किया।

Share19SendTweet12
Previous Post

सांसद ने सैनिक स्मृति केंद्र के लिए 10 लाख एवं विधायक ने मेले के विकास के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की

Next Post

हजार फिट से अधिक ऊचांई पर ड्यूटीरत होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को पुलिस कार्मिकों एवं एस०डी०आर०एफ० की भांति प्रति जवान को 200 रू. प्रतिदिन अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जायेगी

Related Posts

उत्तराखंड

पं. नैन सिंह रावत, जिन्होंने पैदल चलकर तिब्बत का नक्शा बनाया

October 21, 2026
7
उत्तराखंड

अमेरिका से लौटे डॉ योगी प्रकृति की गोद में पहुंचे

October 21, 2026
6
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

October 21, 2026
6
उत्तराखंड

शिविर में बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी गई

October 21, 2026
24
उत्तराखंड

विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पृथ्वीकुल जापानी स्कूल के सहयोग से आयोजित एक सप्ताह का विशेष सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम

October 20, 2026
22
उत्तराखंड

शरादीय नवरात्रि के अंतिम दिन विजयादशमी के पर्व पर पिंडर घाटी के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता

October 20, 2026
15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67757 shares
    Share 27103 Tweet 16939
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37460 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37384 shares
    Share 14954 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

पं. नैन सिंह रावत, जिन्होंने पैदल चलकर तिब्बत का नक्शा बनाया

October 21, 2026

अमेरिका से लौटे डॉ योगी प्रकृति की गोद में पहुंचे

October 21, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.