• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की चारधाम यात्रा तैयारी बैठक

15 अप्रैल तक व्यवस्थाओं को चाक- चैबंद करने के निर्देश

23/02/24
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
57
SHARES
71
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

ऋषिकेश । आगामी उत्तराखंड चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की मानिटरिंग तथा यात्रा के सुचारू संचालन हेतु चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन“ की बैठक आज बृहस्पतिवार पूर्वाह्मन 11.30 ( साढ़े ग्यारह) बजे से नगर निगम ऋषिकेश के स्वर्ण जयंती सभागार में प्रदेश सरकार के उच्चस्तरीय दिशा निर्देशों के क्रम में चारधाम यात्रा नियंत्रण संगठन अध्यक्ष /आयुक्त गढ़वाल मंडल, विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता शुरू हुई। चारधाम यात्रा की इस प्रथम यात्रा बैठक में बीते यात्रा वर्ष की कार्ययोजना के परिणामों की समीक्षा आगामी श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम तथा श्री हेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियों के विषय में मंथन हआ। बैठक में गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि चारधाम यात्रा से संबंधित सभी विभाग 15 अप्रैल तक यात्रा तैयारियां पूर्ण करें तथा कार्यप्रगति से अवगत करायें। कहा कि आगामी चारधाम यात्रा बेहतर ढ़ग से संचालित हो सके इसके लिए सभी विभाग तैयारियों में जुट जायें बताया कि अप्रैल माह में चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक में सभी अधिकारी प्रगति आख्या से अवगत करायेंगे। बैठक में बीते यात्रा वर्ष की समीक्षा के आधार पर जिलाधिकारी, पुलिस – प्रशासन के शीर्ष अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं चारधाम यात्रा से संबंधित पर्यटन-तीर्थाटन,बीआरओ,राजमार्ग, पीडब्लूडी,संचार निगम,स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम,विद्युत,पेयजल खाद्य आपूर्ति विभाग,परिवहन विभाग,श्री बदरी-केदार मंदिर समिति, श्री हेमकुंट गुरूद्वारा सभा, सहित सभी विभागों के आला अधिकारियों द्वारा यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं को चाक चैबंद किये जाने की कार्ययोजना बनायी गयी। बैठक में उपमहानिरीक्षक पुलिस गढवाल रेंज केएस नगन्याल ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान के लिए समुचित पुलिस बल तैनात किया जायेगा तथा तीर्थयात्रियों की सहायता हेतु पुलिस तत्पर रहेगी। एसडीआरएफ,पुलिस बल गोताखोर टीम, ट्रेफिक पुलिस तथा मार्ग अवरूद्ध होने पर वैकल्पिक मार्गो के प्रबंधन हेतु पुलिस सजग है लोक सभा चुनाव को देखते हुए चारधाम यात्रा हेतु पीआरडी तथा होमगार्ड जवानों को भी तैनात किया जायेगा।जिलाधिकारी चमोली तथा बीकेटीसी मुख्यकार्याधिकारी को श्री बदरीनाथ धाम यात्रा तथा श्री हेमकुंट साहिब लोकपाल तीर्थ मे तथा केदारनाथ हेतु जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग एवं श्री गंगोत्री – यमुनोत्री धाम या़त्रा व्यवस्थाओं हेतु जिलाधिकारी उत्तरकाशी को निर्देशित किया गया। तीर्थयात्रियों की व्हाटसप/जिलाधिकारियों को शोसियल मीडिया पर प्राप्त आनलाइन /आफलाईन शिकायतों का निराकरण, यात्रा मार्ग बाधित होने पर पुलिस तथा आपदा प्रबंधन से समन्वयन तथा चार धाम यात्रा कंट्रोल रूम के संचालन हेतु निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी उत्तरकाशी से जानकी चट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर स्ट्रीट लाईट लगवाने, बैंचों का निर्माण, बारिस से बचाव हेतु टिन शैड ,क्षतिग्रस्त रेलिंगों का सुधारकरण, सर्दी से बचाव हेतु अलाव व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। धामों मे मूलभूत सुविधओं परिवहन, आवास, स्वास्थ्य बिद्युत, पेयजल, संचार व्यवस्था, स्वच्छता, आदि व्यवस्थाओ के निर्देश दिये गये। बैठक में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा तीर्थयात्रियों के फोटोमैट्रिक आनलाईन/आफलाईन पंजीकरण पर चर्चा, चारधाम यात्रा बुलेटिन 2024 का प्रकाशन तथा तीर्थयात्रियों की सहायता केलिए मोबाईल ऐप को अपडेट करने की कार्ययोजना पर विचारविमर्श हुआ। उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन तथ उरेडा से चारो धामो सहित श्री हेमकुंट साहिब में विधुत आपूर्ति के साथ-साथ अतिरिक्ति जेनरेटर ब्यवस्थ हेतु निर्देशित किया गया जल संस्थान से पेय जल आपूर्ति सुचारू करने तथ पेय जल स्टेंड पोस्टों की जानकारी के साइन बोर्ड 50-100 मीटर पूर्व लगाये जाये ताकि तीर्थ यात्रियों कों समुचित जानकारी मिल सके। सभी टीटीएसपीएच तथा पीटीएस की रंगाई पुताई पाी कर उनमें पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाये। परिवहन विभाग से टैक्स प्रक्रिया,ग्रीन कार्ड, प्रदूषण नियंत्रण वाहनों की समुचित पार्किंग आदि के बावत चर्चा हुई इस संबंध में परिवहन कंपनियों के सुझावों को भी शामिल किया जायेगा। अपने परिक्षेत्रांगत सार्वजनिक निर्माण विभाग,राष्ट्रीय राजमार्ग, एन एच आईडीसीएल, तथा बीआरओ से सड़को को गड्ढा मुक्त करने, बुल्डोजर, जेसीबी एवं पोकलेंड मशीनों को यथास्थान रखने, डंपिंग जोनो का समतलीकरण,ट्रैफिक साइनबोर्ड लगवाने तथा मार्ग अवरूद्ध होने पर मार्ग को सुचारू करने की कार्य योजना पर विचार- विमर्श हुआ।  परिवहन विभाग को निर्देश दिये गये कि 10अप्रैल 2024 से पूर्व सयु़क्त रोटेशन की स्थापना कर ली जाये। संयुक्त रोटेशन द्वारा यात्रा वाहनों का प्रतिदिन विवरण उपलब्ध कराया जाये। बसों की कमी होने पर परिवहन कंपनिया 15 दिन पूर्व परिवहन विभाग को अवगत कराये जाने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों तथा कूमायूं मोटर्स यूनियन की बसों का चारधाम हेतु उपयोग किये जाने पर भी चर्चा हुई। चिकित्सा विभाग को चारधाम यात्रा मार्ग पर चिकित्सकों तथा सहायक स्टाफ, दवाईयां, उपकरण,ए़बुलेंस, कोविड उफकरण,कार्डियोलोजिस्ट,एयर एंबुलेंस, यात्रा ट्राजिट केंप ऋषिकेश में यात्री चिकित्सा केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिये गये। खाद्यान्न व्यवस्था के अंतर्गत यात्रा मार्गो पर स्थित गाोदामों में समुचित खाद्यान्न भंडारण तथा पैट्रोल,डीजल, तथा गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिये गये। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति से तीर्थ यात्रियों को सुलभ दर्शन हेतु सरल- सुगम व्यवस्था,अलाव व्यवस्था, श्री केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को बारिश से बचने हेतु शैल्टर तथा शूज स्टेंड बनाने की अपेक्षा की गयी। मुख्यकार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बैठक में अवगत कराया है कि जिलाधिकारी चमोली तथा रूद्रप्रयाग से समन्वयकर यात्रा तैयारियों को आगे बढाया जा रहा है। भारत संचार निगम लिमिटेड तथा जिला प्रशासन के स्तर से चारों धामों तथा हेमकुंट साहिब में बेहत्तर दूरसंचार व्यवस्था फ्रीक्वेंसी तथा मोबाईल टावरों के सुचारू संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। गढ़वाल मंडल विकास निगम को यात्रा पूर्व यात्री विश्राम गृहों की की मरम्मत एवं सुदृढीकरण तथा साफ सुथरे बिस्तरों की व्यवस्था अतिरिक्त आवासीय टेंट कालोनियों की व्यवस्था के निर्देश दिये गये।समुचित दरों पर यात्रा पैकेज का प्रचार -प्रसार तथा नुकिंग की समुचित व्यनस्था के निर्देश दियये गये। नागरिक उड्डयन विभाग (उकाडा) यात्रा वर्ष 2024 के लिए हैली सेवा शुरू किये जाने , हैली सेवा से संबंधित फर्जी वेबससाइटों पर रोक एवं निगरानी करने एवं हैली परिसर में बैठने तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी/अपर आयुक्त गढ़वाल नरेंद्र सिंह क्विरीयाल ने बताया कि यात्रा प्रशासन एवं नियंत्रण संगठन चारधाम यात्रा तैयारियों में जुटा हुआ है।अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक आहूत की जायेगी। चारधाम यात्रा बैठक में जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, चमोली- हिमांशु खुराना, टिहरी- मयूर दीक्षित, पौड़ी -आशीष चौहान, रूद्रप्रयाग -सौरभ गहरवार उत्तरकाशी -मेहरबान सिंह बिष्ट सहित एसपी -चमोली रेखा यादव, रूद्रप्रयाग- डा.विशाखा भदाणे, पौड़ी -स्वेता चौबे, उत्तरकाशी-अर्पण यदुवंशी, एडीएम राहुल गोयल, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी,संयुक्त निदेशक पर्यटन एस एस सामंत,संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा. सुनीता, डा. सुजाता सिंह,अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, निर्भय सिंह अरविंद कुमार,शक्ति प्रसाद, एआरटीओ अरविंद पांडेय,मोहित कोठारी यात्रा प्रशासन संगठन के वैयक्तिक सहायक ऐके श्रीवास्तव, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, ईथिक्स प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेमानंद, गजेंद्र, किशन वर्मा आदि मौजूद रहे

Share23SendTweet14
Previous Post

डोईवाला : भक्ति गीत प्रतियोगिता में अमित प्रथम, जबकि सामान्य ज्ञान में पूजा को मिला प्रथम स्थान

Next Post

विदाई के अवसर पर समळौ॑ण पौध रोपा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को कर रहे हैं जागरूक 

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

November 4, 2026
7
उत्तराखंड

आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान के पिता उमाकांत जुगरान का निधन

November 4, 2026
23
उत्तराखंड

डोईवाला: द होराइजन स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव ‘उद्भव-2026’

November 4, 2026
56
उत्तराखंड

डोईवाला डिग्री कॉलेज में नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

November 4, 2026
51
उत्तराखंड

तरवाड़ी महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में बबिता एवं छात्र वर्ग में अभिषेक विजेता

November 4, 2026
10
उत्तराखंड

यूकेडी ने लोनिवि थराली में प्रदर्शन कर बदहाल ग्रामीण सड़कों पर आक्रोश जताया

November 4, 2026
6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45795 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38083 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37462 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37388 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

November 4, 2026

आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान के पिता उमाकांत जुगरान का निधन

November 4, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.