हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। रामलीला मैदान थराली में आयोजित होली मिलन समारोह में होलियारों ने जमकर होली गीतों के साथ जमकर नृत्य किया। इस मौके पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा एवं थराली के उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने क्षेत्रवासियों को रंगों के त्योहार होली की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक को उनके जन्मदिन एवं होली की बधाई दी।इस मौके पर विधायक ने भी सभी को होली की बधाई देते हुए इस त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए कहा कि हम सभी को इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास में अपना महत्वपूर्ण सहयोग देने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर बधाणी सांस्कृतिक समिति सूना के अध्यक्ष प्रेम देवराड़ी,रमेश देवराड़ी,राहुल,होलीयारे खिमांनद खंडूड़ी ने आगे फाल्गुन महिना खेलों होली…,मतमारों मोहन पिचकारी…,आगे बसंत ऋतु,आगे होली…,जय देवी गौरी भवानी…,जल कैसे भरूं यमुना गहरी…, आदि होली के गीतों पर होलिया रे जमकर थिरके। होलियारों के सामुहिक नृत्य से रामलीला मैदान का माहौल बेहद खुबसूरत हो उठा।इस दौरान कई होलिया रे अबीर एवं गुलाल उड़ाते रहे इस मौके पर थराली नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, रणजीत सिंह नेगी, राकेश भारद्वाज, गंगा सिंह बिष्ट, देवेंद्र नेगी, भास्कर पांडे, देवाल के विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट,युवा मोर्चा अध्यक्ष विनायक मिश्रा, किसान मोर्चा अध्यक्ष धनेंद्र बिष्ट, महामंत्री नरेंद्र बागड़ी, वरिष्ठ नेता गणेश मिश्रा, युवराज बसेड़ा, नारायणबगड़ के पूर्व प्रमुख यशपाल सिंह नेगी सहित भारी संख्या में भाजपाई, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी व पत्रकार मौजूद थे।












