हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। पहली बार मां नंदा राजजात यात्रा के अंतर्गत थराली -देवाल-मंदोली-वांण मोटर सड़क पर हाट मिक्स के द्वारा सहत सुधार कार्य शुरू होते ही विवादों में घिरने लगा हैं, विवाद लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली के चलते शुरू हुआ हैं। दरसअल मां नंदादेवी राजजात यात्रा के तहत थराली -देवाल-मंदोली-वांण मोटर मार्ग राज्य मार्ग संख्या 90 में 52.20 किलोमीटर में से टूकडे-टुकड़ो में करीब 22 किलोमीटर में हाट मिक्स द्वारा सतह सुधार एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य के लिए सरकार के द्वारा 32 करोड़ 69 लाख 39 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं, इसके तहत सड़क पर स्कवरों,क्रेशवेरियरों, पुलों, नालियों, दिवालों आदि का कार्य किया जाना हैं।आज सोमवार से ठेकेदार के द्वारा किलोमीटर 7 से देवाल की ओर हाट मिक्स का कार्य शुरू कर दिया गया हैं।हाट मिक्स को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया जब नियमा अनुसार हाट माक्स प्लांट एवं हाक मिक्स स्थल पर लोनिवि का कोई भी सहायक अभियंता नजर नही आया। नियमानुसार हाट मिक्स प्लांट एवं कार्य स्थल पर हाट मिक्स की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए सहायक अभियंता की मौजूदगी बेहद जरूरी हैं किंतु इस सड़क पर नियमों को दरकिनार कर हाट मिक्स का कार्य किया जा रहा है जिससे गुणवत्ता को लेकर प्रश्न चिन्ह लगनें लगें हैं। आज की तिथि में लोनिवि थराली के डीविजन में एक भी सहायक अभियंता मौजूद नही हैं, यूं तों यहां पर सरकार के द्वारा तीन सहायक अभियंताओं की तैनाती की गई हैं, किंतु तीनों ही एई इन दिनों मेडिकल पर चल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार एईयों की डीविजन के अधिशासी अभियंता के साथ विवाद होने के चलते कम से कम दो एईयों ने मेडिकल लीव लें ली हैं। यहां पर प्रश्न उठने लगा हैं कि जब सहायक अभियंता नही है तो फिर कैसे हाट मिक्स शुरू किया गया, आने वाले समय में किये गयें हाट मिक्स का कौन सहायक अभियंता जस्टिफिकेशन (सत्यापन) करेगा कि मेरे सामने पूरी गुणवत्ता के साथ हाट मिक्स का कार्य किया गया हैं।ऐसी स्थिति में निश्चित ही कोई भी एई अपने ऊपर को बात आने देना नही चाहेगा।बिगैर एईयों की मौजूदगी के किए जा रहे हाट मिक्स की गुणवत्ता पर भी सवाल उठना लाजिमी है।












