कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विनोद उनियाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हम सेतु का कार्य कर रहे हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से एससी, एसटी सहित सभी वर्गों की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
इस अधिनियम के बनने व लागू होने के बाद भारतीय राजनीति में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 10 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है। उत्तराखण्ड में 25 लाख लखपति दीदी बनी हैं। इसके अतिरिक्त कौशल विकास के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार देकर आर्थिक रुप से सशक्त बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने महिलाओं की शक्ति को पहचाना व उनको आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि बहने राष्ट्र की निर्माता हैं। आपरेशन सिंदूर से लेकर चन्द्र अभियान का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशिबाला केस्टवाल, बीना रावत, उर्मिला कंडारी, पार्षद आरती खर्कवाल, निरुबाला खंतवाल, किरन काला, सुनीता देवी, ज्योति सिंह, हंसलता, लक्ष्मी रावत आदि मौजूद रहे।












