कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। डॉ० पिताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में International English Day के उपलक्ष्य में अंग्रेजी विभाग द्वारा Twelfth Night नाटक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० डी.एस. नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ० वर्षा सिंह द्वारा नाटक की थीम का परिचय प्रस्तुत करते हुए किया गया।उन्होंने नाटक के प्रमुख विचारों एवं साहित्यिक महत्व पर प्रकाश डाला।शेक्सपियर की कहानियाँ तथा पात्र शाश्वत् हैं। इसके पश्चात छात्र- छात्राओं द्वारा Twelfth Night का मंचन किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से सभी को प्रभावित किया। नाटक में ड्यूक ऑर्सिनो की भूमिका अमन जखमोला, वायोला की भूमिका साक्षी असवाल, ओलिविया की भूमिका साक्षी पंथवाल, मालवोलियो की भूमिका नवीन बिष्ट, मारिया की भूमिका आयुष्री, सेबेस्टियन की भूमिका मानशी, क्यूरियो की भूमिका संगीता, सर टोबी की भूमिका आरुषि, कैप्टन की भूमिका ज्योति तथा एंटोनियो की भूमिका मानसविनी द्वारा निभाई गई। नाटक के नैरेटर हितेश जोशी रहे तथा स्क्रिप्ट लेखन का कार्य कीर्ति द्वारा किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। विद्यार्थियों ने विषय को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे सभी उपस्थित लोग प्रभावित हुए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ० डी.एस. नेगी ने सभी प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ० अमित गौर द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस अवसर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० अजीत हैड, पोलिटिकल साइंस, डॉ० एश्वर्य , डॉ० हिमांशु, डॉ० रावत, हेड इकोनॉमिक डिपार्टमेंट डॉ० भट्ट मौजूद रहें।











