• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

आपदा की जटिल परिस्थितियों में प्रोफेशनल अप्रोच और टीम वर्क ही जन-जीवन की रक्षा में निर्णायक : महानिरीक्षक

20/02/26
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
12
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ निवेदिता कुकरेती ने जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का भ्रमण किया। शुक्रवार को उन्होंने वाहिनी की विभिन्न शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण करते हुए संसाधनों, व्यवस्थाओं तथा आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन तैयारियों की गहन समीक्षा की। भ्रमण के दौरान उन्होंने मुख्यालय शाखा, प्रशिक्षण शाखा, संचार शाखा, स्टोर शाखा, क्वार्टर गार्ड, डॉग स्क्वाड, पेट्रोल पंप सहित अन्य प्रशासनिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त उपलब्ध रेस्क्यू उपकरणों, आपदा राहत सामग्री एवं लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं की कार्यक्षमता का परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आईजी निवेदिता कुकरेती ने सीएसएसआर टीम का प्रदर्शन भी देखा। टीम द्वारा भूकंप अथवा भवन ध्वस्त होने की स्थिति में खोज एवं बचाव की प्रक्रियाओं, अत्याधुनिक कटिंग एवं ब्रेकिंग उपकरणों, ब्रीचिंग टूल्स, सर्च कैमरा तथा पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकालने की तकनीकों का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। उन्होंने टीम की तकनीकी दक्षता, आपसी समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमित रूप से यथार्थपरक मॉक ड्रिल आयोजित की जाए, उपकरणों का समय-समय पर रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा प्रशिक्षण को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और अधिक उन्नत बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक कर उनके अनुभव, चुनौतियों एवं सुझाव सुने।आईजी निवेदिता का कहना है प्रशिक्षण की गुणवत्ता, मॉक ड्रिल की नियमितता तथा आधुनिक उपकरणों के कुशल उपयोग पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, एसडीआरएफ की दक्षता ही आपदा के समय आमजन की सुरक्षा का मजबूत आधार है। उन्होंने वाहिनी में अनुशासन, स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए सभी कार्मिकों का मनोबल बढ़ाया तथा भविष्य में भी इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आपदा की जटिल परिस्थितियों में प्रोफेशनल अप्रोच, टीम वर्क एवं त्वरित निर्णय क्षमता ही जन-जीवन की रक्षा में निर्णायक भूमिका निभाती है। आगामी आपदा एवं मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी इकाइयों को सदैव सतर्क, संसाधन-संपन्न और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए है। इस दौरान सेनानायक अर्पण यदुवंशी, सहायक सेनानायक सुशील रावत, क्वार्टर मास्टर राजीव रावत, ट्रेनिंग इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार रावत, सूबेदार मेजर जयपाल राणा आदि उपस्थित रहे।

जागरूकता आधारित कॉमिक बुक का विमोचन

पुलिस आईजी निवेदिता कुकरेती ने एसडीआरएफ द्वारा निर्मित जागरूकता आधारित कॉमिक बुक का विधिवत विमोचन किया गया। कॉमिक बुक की विषयवस्तु, प्रस्तुति एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी सरल संदेशों की सराहना करते हुए उन्होंने इसे आमजन, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। महानिरीक्षक ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक पहलें आपदा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और भविष्य में सुरक्षित समाज के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगी।

Share5SendTweet3
Previous Post

जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थान – मुख्यमंत्री

Next Post

क्या इतिहास बन जाएगा पर्वतीय समाज में लोक संस्कृति के साथ ही खानपान की परंपरा

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: अधिवक्ता मेहताब आलम ने मरीज के लिए किया एसडीपी दान

October 16, 2026
24
उत्तराखंड

डोईवाला: सड़कों पर फर्राटा भर रहे ओवरलोड खनन सामग्री से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली

October 16, 2026
31
उत्तराखंड

डोईवाला महाविद्यालय में योग एवं आत्मरक्षा दिवस मनाया, छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

October 16, 2026
33
उत्तराखंड

जिला योजना समिति चुनाव में निर्दलीय रियासत अली मोंटी ने भाजपा प्रत्याशी को हराया

October 16, 2026
41
उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय तरवाड़ी -थराली में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन

October 16, 2026
5
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

October 16, 2026
8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38080 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37460 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37383 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: अधिवक्ता मेहताब आलम ने मरीज के लिए किया एसडीपी दान

October 16, 2026

डोईवाला: सड़कों पर फर्राटा भर रहे ओवरलोड खनन सामग्री से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली

October 16, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.