• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

डोईवाला: प्रोजेक्ट सर्कुलर भारत के तहत स्वच्छता अभियान शुरू, घर-घर पहुंचेगी स्वच्छता वाहिनी

27/02/26
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
10
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के अंतर्गत नगर के सभी वार्डों में आईईसी (जन जागरूकता) गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड द्वारा वित्तपोषित प्रोजेक्ट सर्कुलर भारत के तहत प्रारंभ किया गया। बृहस्पतिवार को नगर पालिका डोईवाला के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रतिभागियों के सवालों के उत्तर भी दिए गए। मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि प्लान फाउंडेशन के सहयोग से इस अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत स्वच्छता वाहिनी घर-घर जाकर लोगों को कूड़े के पृथक्करण के बारे में जागरूक करेगी। महिलाओं को सूखा, गीला, सैनिटरी एवं घरेलू हानिकारक कचरे (हाउसहोल्ड हैज़र्डस वेस्ट) को अलग-अलग रखने की जानकारी दी जाएगी, ताकि कूड़ा वाहन में सही श्रेणी के अनुसार निस्तारण संभव हो सके।अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर की रसोई तक पहुंच बनाई जाएगी। रसोई के फ्रिज पर एक मैग्नेटिक कार्ड चस्पा किया जाएगा, जिसमें कूड़े को अलग-अलग रखने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए होंगे। नगर पालिका का मानना है कि अधिकांश घरेलू कचरा रसोई से निकलता है, इसलिए वहीं से स्वच्छता की आदत विकसित करना आवश्यक है। नई आशा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष आशा सेमवाल एवं कुबेर एसएचजी की अध्यक्ष पूनम तोमर ने कहा कि नगर पालिका का यह अभियान न केवल स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी को मजबूती देगा, बल्कि शहर में स्वच्छता के प्रति स्थायी व्यवहार परिवर्तन की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल साबित होगा।  प्लान फाउंडेशन के प्रतिनिधि वैभव पटेल ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत शहर के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से निर्मित बेंच नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित की जाएंगी तथा दीवारों पर जागरूकता संदेशों के चित्रांकन किए जाएंगे।  कचरे से निर्मित आकर्षक कलाकृतियां भी शहर के प्रमुख स्थलों पर लगाई जाएंगी, जिससे यह संदेश दिया जा सके कि उचित पृथक्करण के बाद कचरा भी एक उपयोगी संसाधन बन सकता है। इसके अलावा पर्यावरण मित्रों को स्वच्छता उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे तथा कार्यशाला के माध्यम से उन्हें आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए घर-घर अभियान चलाया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि नगर पालिका डोईवाला को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान दिलाया जाए। ‘स्वच्छ डोईवाला, सुंदर डोईवाला’ के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं और सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हैं। इस दौरान रीता नेगी, ऊषा भट्ट, माया अधिकारी, कोमल देवी, सीमा राणा, निर्मला नेगी, अनीता अग्रवाल, आरती राणा, लक्ष्मी राणा, रजनी मिश्रा, संजय भंडारी, अमित कुमार, अजय चौहान, कविता सेमवाल, शोभा जुगलान, दीपा, फरीदा, नीरज, सरोज आदि मौजूद रहे।

Share4SendTweet3
Previous Post

एसडीआरएफ सैनिक सम्मेलन में चारधाम यात्रा की रणनीतिक तैयारियों की समीक्षा’

Next Post

पैनखंडा समुदाय ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय ज्योतिर्मठ मे विशाल जनाक्रोष रैली निकाली

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: बाजावाला में सुसवा नदी से दिनदहाड़े अवैध खनन

June 2, 2026
31
उत्तराखंड

भानियावाला शराब ठेके पर ओवररेटिंग का खेल जारी, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल.

June 2, 2026
39
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र हो ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद‘ – मुख्यमंत्री

June 2, 2026
6
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बुग्यालों के लिए खतरा बनते जा रहे ट्रेकर्स

June 2, 2026
7
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा में चलने वाले घोड़े-खच्चर की लीद पर घमासान

June 2, 2026
8
उत्तराखंड

जनपद चमोली के तपोवन में भू-तापीय ऊर्जा (Geo Thermal Energy) परियोजना के विकास हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन

June 2, 2026
123

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67692 shares
    Share 27077 Tweet 16923
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45780 shares
    Share 18312 Tweet 11445
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38058 shares
    Share 15223 Tweet 9515
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37446 shares
    Share 14978 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37331 shares
    Share 14932 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: बाजावाला में सुसवा नदी से दिनदहाड़े अवैध खनन

June 2, 2026

भानियावाला शराब ठेके पर ओवररेटिंग का खेल जारी, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल.

June 2, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.