• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

बारिश ने धोया, किसान रोया, मुसीबत में काश्तकार

18/12/25
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
9
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
बारिश नहीं होने से फसलें सूखने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। इससे काश्तकारों की चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। दरअसल, उत्तराखंड में नवंबर और दिसंबर में बारिश-बर्फबारी हुआ करती थी। इससे फसलों को काफी लाभ पहुंचता था। इस बार  नंबवर में 98 फीसद कम बारिश हुई, जबकि 15 दिसंबर तक राज्य में एक बूंद भी बारिश नहीं होने से संकट गहरा रहा है। इसका असर आगे की फसलों पर भी पड़ेगा। बारिश की कमी से उत्तरकाशी के सेब उत्पादक परेशान हैं। सेब के लिए 25 दिन का चिलिंग ऑवर्स जरूरी हैं। बागवानों के  मुताबिक, सेब के लिए बर्फबारी जरूरी है। इस बार बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। अगर इस महीने में आगे भी ऐसा रहता है और जनवरी में भी बर्फ नहीं गिरी तो सेब किसानों को बड़ा नुकसान होगा। चमोली जिले के काश्तार भी बारिश की कमी से परेशान हैं। हरिद्वार समेत मैदानी जिलों में भी किसानों को बारिश नहीं होने से नुकसान उठाना पड़ रहा है। सिंचाई के लिए ट्यूबवैल का ज्यादा प्रयोग करना पड़ रहा है। ऐसे में खेती की लागत बढ़ रही है, जिससे किसान परेशान हैं।बाईस सौ मीटर की ऊंचाई पर स्थित स्योरी फल पट्टी मे सूखे की वजह से काश्तकार चिंतित है, काश्तकारों को पौधों की काट छांट तथा थाले बनाने में परेशानी हो रही है. वहीं, किसानों की मटर और गेंहू की फसल इस वर्ष सूखे की चपेट में आ गई है. समय पर बारिश न होने से खेतों में नमी का अभाव बना हुआ है, जिससे बोई गई फसलों का अंकुरण प्रभावित हो रहा है और कई स्थानों पर फसल सूखने लगी है.जनपद में पिछले तीन माह से क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है, जबकि दिसंबर का महीना आधा बीत चुका है. काश्तकारों का कहना है कि बगीचों में सेब की नई पौध लगाने की तैयारी में है किंतु सख्त हुई मिट्टी में गड्ढे बनाने में दिक्कतें आ रही हैं. स्योरी फल पट्टी में करीब बारह सौ परिवारों के सेब के बगीचे हैं, जिन पर उनकी आजीविका टिकी हुई है, स्योरी फल पट्टी में करीब डेढ़ लाख पेटियों का उत्पादन होता है, लेकिन समय पर बारिश और बर्फबारी न होने से लगातार उत्पादन पर असर दिखाई दे रहा है.साल 2025 में स्योरी फल पट्टी में पच्चीस प्रतिशत उत्पादन भी नहीं हो पाया था, इस वर्ष भी मौसम की बेरुखी काश्तकारों की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है. दिसंबर माह में सेब बागवान बगीचों में पौधों की काट छांट कर पेस्ट लगाना, पौधों को गोबर की खाद देना, नई पौध लगाने के लिए गड्ढे बनाने का कार्य करते हैं, किंतु दिसंबर माह में भी बारिश नहीं हुई है, जिससे काश्तकार चिंतित हैं.काश्तकार विजय बंधानी, गजेंद्र नौटियाल, प्रेम सिंह राणा का कहना है कि दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है, किंतु अभी तक बारिश नहीं हुई है. जबकि दिसंबर माह में बर्फवारी जरूरी है, पौधे की चिलिंग हावर्स की अवधि पूरी न होने पर फल की गुणवत्ता और आकार में कमी आएगी जिसका उत्पादन पर असर पड़ेगा.वहीं दूसरी ओर से पुरोला के काश्तकार श्यालिक राम नौटियाल, जगमोहन कैडा, रमेश असवाल, गोपाल भंडारी व नवीन गैरोला समेत अन्य किसानों का कहना है कि बुवाई के समय जंगली कबूतरों व बंदरों ने खेतों में बोए गए बीजों को भारी नुकसान पहुंचाया. ऊपर से लगातार बारिश न होने के कारण मटर व गेंहू की फसल ठीक से उग नहीं पाई और अब सूखे के हालात बन गए हैं.किसानों ने बताया कि असिंचित क्षेत्रों के खेतों (उखड़ी खेत) में अभी तक बुवाई भी नहीं हो सकी है. यदि शीघ्र बारिश नहीं हुई तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सूखे की स्थिति को देखते हुए राहत के उपाय किए जाएं और वन्यजीवों से हो रहे नुकसान से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आने वाले समय में किसानों को और कठिनाइयों का सामना न करना पड़े. उत्तरकाशी की रवाईं घाटी में अक्तूबर तक खेतों में नमी होने की वजह से किसानों ने मटर, गेंहू की बुवाई कर दी थी। नवंबर में महज .1 एमएम ही बारिश हुई। यह बारिश सामान्य 6.1 एमएम से 98 फीसदी कम रही। नवंबर में प्रदेश में नौ जिलों में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। 14 दिसंबर तक एक बूंद बारिश की नहीं हुई है। जबकि सामान्य बारिश 6.3 एमएम बारिश है। मौसम निदेशक के मुताबिक प्रदेश में अभी मौसम शुष्क बना है। बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना बनी हुई है। फिलहाल किसी भी जिले में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। उन्होंने बताया कि आज चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।इस बार बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। अगर इस महीने में आगे भी ऐसा रहता है और जनवरी में भी बर्फ नहीं गिरी तो सेब किसानों को बड़ा नुकसान होगा। चमोली जिले के काश्तार भी बारिश की कमी से परेशान हैं। हरिद्वार समेत मैदानी जिलों में भी किसानों को बारिश नहीं होने से नुकसान उठाना पड़ रहा है। सिंचाई के लिए ट्यूबवैल का ज्यादा प्रयोग करना पड़ रहा है। ऐसे में खेती की लागत बढ़ रही है, जिससे किसान परेशान हैं। मंडी का कारोबार पहाड़ के अधिकतर फसलों पर निर्भर है. लेकिन पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी नहीं होने से फसल बर्बाद होने के कगार पर आ चुकी है. सबसे ज्यादा नुकसान मटर की फसल और सेब की पैदावार पर होने जा रहा है. क्योंकि सेब की पैदावार के लिए बर्फबारी के साथ ही तापमान माइनस डिग्री में होना बहुत जरूरी है. लेकिन इस बार बर्फबारी नहीं होने से सेब की पैदावार पर असर पड़ सकता है. मैदानी क्षेत्र के मटर खत्म होने के बाद पहाड़ पर भारी मात्रा में मटर की पैदावार होती है. लेकिन पहाड़ों रक मटर की फसल तैयार होने के कगार पर है, लेकिन बारिश नहीं होने के चलते मटर की फसल में रोग पकड़ लिया है. जिसके चलते किसानों को मटर में भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है. *लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं*

Share4SendTweet2
Previous Post

विधायक थराली भूपाल राम टम्टा कोटेड़ा-मोपाटा मोटर सड़क पर हुई कार दुर्घटना मृतक चौड़ गांव जाकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया

Next Post

कम बर्फबारी बड़ा जलसंकट

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी

February 8, 2026
5
उत्तराखंड

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अधीनस्थ कई स्थानों पर उपेक्षित पड़े मंदिरों का भी कायाकल्प होना जरूरी

February 8, 2026
7
उत्तराखंड

जल को बचाना है तो हमें अपनी परंपराओं की ओर लौटना होगा

February 8, 2026
4
उत्तराखंड

वेद उनियाल विचार मंच के तत्वाधान से चतुर्थ उत्कृष्ट सम्मान समारोह2026

February 8, 2026
7
उत्तराखंड

राजभवन घेराव को ऐतिहासिक बनाने में जुटी कांग्रेस

February 8, 2026
35
उत्तराखंड

अनुशासन, आत्मविश्वास व नियमित अभ्यास ही सफलता की कुंजी: अग्रवाल

February 8, 2026
10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67641 shares
    Share 27056 Tweet 16910
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45771 shares
    Share 18308 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38042 shares
    Share 15217 Tweet 9511
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37432 shares
    Share 14973 Tweet 9358
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37316 shares
    Share 14926 Tweet 9329

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी

February 8, 2026

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अधीनस्थ कई स्थानों पर उपेक्षित पड़े मंदिरों का भी कायाकल्प होना जरूरी

February 8, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.