• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

पौड़ी के 1174 ग्राम पंचायतों को मेडिकल किट, डीएम ने लिया पैकेजिंग का जायजा

13/05/21
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
220
SHARES
275
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

फोटोः जिलाधिकारी गढ़वाल स्थलीय निरीक्षण करते हुए।

कमल बिष्ट
पौड़ी। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा.निर्देशन में कोरोना महामारी की द्वितीय लहर के संक्रमण से बचने के लिए जनपद की 1174 ग्राम पंचायतों में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं संक्रमित व्यक्तियों के स्वास्थ्य सुधार हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर दवाईयों के 100 किटों का वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी डाॅ0 जोगदण्डे ने आज ग्राम पंचायतों को वितरित की जाने वाली दवाई किट पैकेजिंग का जायजा लेने विकास खण्ड कार्यालय पौड़ी में स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने इस मौके पर गजेन्द्र सिंह रावत ग्राम प्रधान विचली रेवड़ी तथा श्रीमती पार्वती देवी आंगनवाड़ी कार्यकत्री थल्ली को मेडिकल किट वितरित की। मेडिकल किट पैकेजिंग चंद्रबदनी स्वयं सहायता समूह और बद्रीनाथ स्वयं सहायता समूह के द्वारा तैयार की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि जनपद की 1174 ग्राम पंचायतों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जा रही है। सभी आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों के पास यह मेडिकल किट उपलब्ध रहेेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत प्रधान अपने स्तर पर जो भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित है या कोरोना संक्रमण के लक्षण हैं, उनका टेस्ट हुआ हो या न हुआ को यह मेडिकल उपलब्ध करा सकते हैं। कहा कि इसका फायदा यह होगा कि अपनी ग्राम पंचायत स्तर पर ही दवाई प्राप्त हो जायेगी और कई बार इलाज करने में देरी हो जाती है और स्वास्थ्य बिगड़ जाता है, इससे बचाव रहेगा और जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिलेगी।
डाॅ0 जोगदण्डे ने कहा कि साथ ही ग्राम स्तर पर कोरोना संक्रमण का जो फैलाव हो रहा है, उसके रोकथाम के लिए भी प्रयासरत हैं। कहा कि वर्तमान में 25 हजार मेडिकल किट ग्राम पंचायत में भेजने की शुरूआत की है, जो तैयार है। कहा कि इसके अलावा 01 लाख मेडिकल किट को तैयार करने हेतु आर्डर भी दे दिया गया है। कहा कि समस्त ग्राम पंचायतों को स्वास्थ्य की दृष्टि स्वयं सम्पूर्ण बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

तत्पश्चात् जिलाधिकारी डाॅ0 जोगदण्डे ने ग्राम पंचायत केवर्स के पंचायत घर में बनाये गये कोरोनटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस कोरोनटाइन सेंटर में जनपद के बाहर से आने वाले लोगों को 07 दिन तक रखा जायेगा। सेंटर में 07 बेड लगाये गये हैं तथा शौचालय की व्यवस्था भी बाहर को गई है, जिसकी जिलाधिकारी ने तारीफ करते हुए कहा कि इसी प्रकार कोरोनटाइन सेंटर बनाये जायें। इस मौके पर जिलाधिकारी डाॅ0 जोगदण्डे ने श्री कैलाश रावत ग्राम प्रधान केवर्स को 40 मेडिकल किट उपलब्ध कराई।
पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य विभाग व आपदा प्रबन्धन विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायतों स्तर पर इन दवाईयों किटों का वितरण किया जायेगा। दवाई किट में Tab Ivermectin 12 mg एक गोली रोज सुबह शाम खाने के बाद तीन दिन तक Tab Azithromycin 500 mg एक गोली रोज सुबह खाने के बाद तीन दिन तक Tab Doxi 100 mg एक गोली रोज सुबह शाम खाने के बाद सात दिन तक Tab Paracetamol 650 mg एक गोली जब भी बुखार आए Tab Limcee500 (Ascorbic Acid500) तीन बार खाने से पहले दस दिन तक Tab Zinconia (Elemental Zinc 50 mg) सुबह शाम खाने से पहले दस दिन तक Calcirol Sachet ( Cholicalciferol 6000IU ) दूध के साथ हफ्ते में एक बार एक माह तक उसके बाद माह में एक बार दी जा रही है। यह सभी दवाईयां कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों हेतु है तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा Tab Ivermectin 12 mg एक गोली रोज सुबह शाम खाने के बाद तीन दिन तक, को संक्रमण रोधक के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, खण्ड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी एम एम खान आदि मौजूद रहे।

Share88SendTweet55
Previous Post

अगले दो महीने में स्पूतनिक वैक्सीन के 20 लाख डोज का आयात करेगी राज्य सरकार

Next Post

जोशीमठ में सेना ने शुरू किया पचास बैड का कोविड अस्पताल

Related Posts

उत्तराखंड

साहित्यिक विरासत सहेजने और पितृ ऋण चुकाने की पहल कर्मयोगी

November 2, 2026
5
उत्तराखंड

जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

November 2, 2026
6
उत्तराखंड

गोविंद वन्यजीव विहार के सख्त नियम

November 2, 2026
4
उत्तराखंड

लोकतांत्रिक सरकार का मूल्यांकन दस साल से अधिक की सत्ता, जवाबदेही की कसौटी पर!

November 2, 2026
5
उत्तराखंड

पूनम पांडे को नवभारत टाइम्स का नेशनल ब्यूरो चीफ नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी

November 2, 2026
9
उत्तराखंड

फल्दियागांव के ग्राम प्रधान, गांव के ग्रामीणों व जल संस्थान के स्थानीय कर्मचारियों ने श्रमदान के जरिए पेयजल टैंक की सफाई की

November 2, 2026
6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37462 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37387 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

साहित्यिक विरासत सहेजने और पितृ ऋण चुकाने की पहल कर्मयोगी

November 2, 2026

जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

November 2, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.