हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तरवाड़ी -थराली के राहुल ने लंबी कूद
, रेनुका ,दीपा,साक्षी व नंदी की टीम ने रिले दौड़ में रजत एवं साक्षी ने दौड़ में कांस्य पदक जीता। विजेताओं को कालेज में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।
वंदना कटारिया स्टेडियम हरिद्वार में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में इसमें महाविद्यालय के तीन बालकों एवं पाँच बालिकाओं ने प्रतिभाग किया था।प्रतियोगिता के तहत लंबी कूद में बीए पंचम सेमेस्टर के राहुल ने 400 मीटर रिले दौड़ में साक्षी, रेनुका, दीपा और नंदी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। जबकि 400 मीटर बाधा दौड़ में बीए प्रथम सेमेस्टर की साक्षी ने कांस्य पदक जीता । महाविद्यालय की टीम में गौरव जोशी,दीक्षा रावत और अविनाश कुमार ने भी प्रतिभाग किया। पदक विजेताओं के महाविद्यालय में पहुंचने पर उन्हे कालेज के प्राचार्य डॉ. सेराज मोहम्मद ने बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह से खेलते हुए वें महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से भी पदक विजेताओं से सीख लेने की अपील की। कालेज के मीडिया प्रभारी डॉ. ललित जोशी, पीटीए अध्यक्ष विवेक रावत, एडवोकेट यशपाल सिंह फर्स्वाण सहित कालेज के अन्य प्रवक्ताओं ने भी प्रतिभागियों को बधाई दी।
इस टीम का नेतृत्व कोच रजनीश कुमार तथा टीम प्रबंधक डॉ पुष्पा रानी ने किया । विश्वविद्यालय स्तरीय इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय तलवाड़ी सहित गढ़वाल मंडल की 53 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।














