डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देशी रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। शनिवार को विद्यालय में सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल, उपप्रधानाचार्य आलोक जोशी एवं वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने कहा कि बारडोली आंदोलन के प्रमुख नेता सरदार वल्लभभाई पटेल का व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता अद्वितीय थी। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और सशक्त निर्णयों से देश को एक मजबूत पहचान दिलाई। वर्तमान भारत के एकीकृत स्वरूप के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक भुवनेश वर्मा, ओमप्रकाश काला, विवेक बधानी, पूजा जोशी, अवधेश सेमवाल, सुदेश सहगल, तेजवीर सिंह, राधा गुप्ता, चारू वर्मा, विदुषी, अर्चना पाल, अनीता बलोदी, नीलम बिष्ट, आफरीन अंसारी, मयंक शर्मा, चेतन प्रसाद कोठारी आदि मौजूद रहे।














