हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। लोक निर्माण विभाग थराली के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवराज सिंह राणा के सेवानिवृत्त होने पर लोनिवि के अभियंताओं,मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
इस मौके पर वक्ताओं ने राणा को एक कर्तव्य निष्ठा, ईमानदार अधिकारी बताया।
लोनिवि के थराली कार्यालय में अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवराज सिंह राणा को भावभीनी विदाई दी।इस मौके पर ईई डोगरा ने राणा को एक कर्मठ, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताते हुए उनकी सेवानिवृत्त पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की,इस मौके पर सहायक अभियंता जेके टम्टा,एमसी जोशी व बबिता ने भी राणा की कार्यशैली की जमकर सराहना की।इस मौके पर सेवानिवृत्त राणा ने विदाई समारोह आयोजित करने पर सभी अभियंताओं,मिनिस्ट्रियल कर्मियों, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए सेवा के दौरान के अनुभवों को साझा किया।इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता डीएस बधाणी,श्रीजय कुमार, सुरेंद्र रावत, मोहित मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी मोहन सिंह जलाल, प्रधान सहायक राजेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र, वरिष्ठ सहायक त्रिलोक सिंह नेगी, विनोद कुमार,दीप चंद्र पंत, नरेंद्र सिंह, मुन्ना रावत, दिनेश देवराड़ी,आमन कुमार, केदार सिंह,खिलाप सिंह, दलवीर सिंह, संतोष सिंह, त्रिलोक सिंह,पवन, नरेंद्र प्रसाद आदि ने विचार व्यक्त किए।











