हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। भारतीय जनता पार्टी थराली एवं देवाल मंडल के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणी श्री गुरू रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर
कलश बंदन महारैली के तहत स्थानीय शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया।
थराली कार्यालय में थराली भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में महारैली के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिस में कार्यक्रम संयोजक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती ने संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला एवं लाएं गयें जल को शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए मंडलों के पदाधिकारियों को सौंप इस मौके पर भाजपा मंडल थराली के महामंत्री केडी जोशी, मंत्री सुनीता बिष्ट, अनीता, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी,नगर पंचायत थराली के पार्षद नंदू बहुगुणा, तेजपाल गुसाईं, गंगा सिंह बिष्ट,सुरेंद्र रावत, देवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, किसान मोर्चा के धीरेन्द्र बिष्ट,युवा मोर्चा के विनायक मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा के राजेंद्र प्रसाद आदि ने जलाभिषेक के लिए जल प्राप्त किया। इसके बाद थराली के भाजपाइयों ने बेतालेश्वर मंदिर थराली एवं देवाल के भाजपाइयों ने शिव मंदिर नंदकेशरी में जलाभिषेक किया।











