डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। विधानसभा क्षेत्र के सौड़ा सरोली में स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान कंचन राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क पर जमा मलबा-पानी, जगह-जगह बने गड्ढों, बारिश के दौरान घरों में पानी व मलबा घुसने तथा जंगली जानवरों की लगातार बढ़ रही आवाजाही की समस्या को लेकर आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस समस्याओं से परेशानी हो रही है।नग्रामीणों के विरोध के बाद लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कांग्रेस नेता अश्विनी बहुगुणा ने कहा कि जनता लंबे समय से इन अव्यवस्थाओं से जूझ रही है। जनता को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समस्याओं का स्थायी समाधान चाहिए। उन्होंने सड़क की समस्या के स्थायी समाधान, मलबे के तत्काल निस्तारण और जंगली हाथियों से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान तक उनकी आवाज लगातार उठाई जाती रहेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर सुरज राणा, पंकज सजवाण, सुनील राणा, अरुण नेगी, रणजीत राणा, गायत्री नेगी, उषा, इन्दु तिवारी, इंद्रपाल, अनिल राणा, आदि रहे।











