• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

डीएम की वार्ता के चुनिंदा प्रसंग वायरल कर बना दिया गया तिल का ताड़

05/07/21
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
600
SHARES
750
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

चमोली में सोशल मीडिया के सहारे बना दिया गया बात का बतंगड़ डीएम से वार्ता का चुनिंदा प्रसंग वायरल कर बना दिया गया तिल का ताड़ कर्मचारियों ने जताया रोष कार्य बहिष्कार कर छवि धूमिल करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग पर दिया जोर

गोपेश्वर। सोशल मीडिया आज के दौर में सूचना का सबसे बड़ा माध्यम है लेकिन इसके खतरे भी कम नहीं हैं। इलेक्ट्रोनिक मीडिया की तरह चुनिंदा बातें सार्वजनिक करना और बात का बतंगड़ बना देना एक रिवाज सा हो गया है। इलेक्ट्रोनिक मीडिया में फिर भी कुछ मर्यादाएं हैं लेकिन सोशल मीडिया बेलगाम होने से उसी अनुपात में खतरे भी बढ़ रहे हैं। ताजा मामला नगर पालिका क्षेत्र गोपेश्वर का है।

यहां हल्दापानी क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के साथ स्थानीय लोगों की हुई वार्ता के कुछ अंशों को काट छांट कर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित करने पर बात का बतंगड़ बन गया जबकि वस्तुस्थिति कुछ और रही है।

जिलाधिकारी ने बीती 28 जून को लोगों की समस्याओं को सुन कर उसके समाधान का आश्वासन दिया, उस दौरान उन्होंने लोगों को प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों तथा शासन को भेजे प्रस्ताव का हवाला भी दिया। कोविड काल में सोशल डिस्टेंसिंग को ताक पर रख कर आए लोगों को डीएम स्वाति भदौरिया ने शांत कराना चाहा था लेकिन सोशल मीडिया पर उस बातचीत का एक छोटा सा अंश वायरल किए जाने से न सिर्फ तिल का ताड़ बन गया बल्कि एक संजीदा और हर वर्ग के प्रति संवेदनशील जिलाधिकारी की छवि को धूमिल करने की ज्यादा कोशिश की गई।

नंदप्रयाग नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती हिमानी वैष्णव ने इस प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कोविड हो, जनकल्याण हो, कोई आपदा हो, हर परिस्थिति में परिवार को छोड़ जनता के सुख दुख में भागीदारी दी है लेकिन कुछ निहित स्वार्थी तत्वों को यह रास नहीं आ रहा है और इस बार उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेकर एक बेहद संजीदा अधिकारी के प्रति दुर्भावना का परिचय दिया है, यह निंदनीय है।कलेक्ट्रेट कर्मचारी यूनियन ने इस घटना पर सोमवार को कड़ी नाराजगी जताते हुए यहां कलेक्ट्रेट मुख्यालय में जमकर नारेबाजी करने के साथ ही कार्यबहिष्कार किया।

कर्मचारी नेताओं ने डीएम की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि इससे जमीन पर कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों का मनोबल गिरता है।कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा जानबूझ कर प्रशासनिक कार्यों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है जो कि सरासर गलत है। इससे जिले के तमाम कर्मचारी भी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कर्मचारी यूनियन ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की हैं।

इस संबंध में यूनियन ने अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा को एक ज्ञापन सौंप कर माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग की हैं। कलेक्ट्रेट कर्मचारी यूनियन ने प्रकरण पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी हैं। इस मौके पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विमल बिष्ट, उपाध्यक्ष योगेश कुमार, महामंत्री राकेश नेगी, जेपी पुरोहित, दर्शन नेगी, गांगी लाल, शहवाज अली, दिनेश खंडूड़ी, शिताबु लाल आदि ने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर अध्यक्ष विमल बिष्ट ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से जिलाधिकारी भदौरिया यहां पर कार्यरत हैं। इस दौरान उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों, महिला, बच्चों के  कल्याण एवं गरीबों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की सराहना पूरे प्रदेश स्तर पर की जाती रही है। बावजूद इसके उन का गलत वीडियो वायरल करने से उनकी छवि के साथ ही जिले के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छवि खराब हो रही हैं, जिस पर कानूनी कार्रवाई किया जाना बेहद जरूरी हैं।

ताकि किसी की छवि को धूमिल करने से पहले लोगों को सोचने पर मजबूर होना पड़े।बताते चलें कि आगामी 24 जुलाई की श्रीमती भदौरिया को जिले में तैनाती के तीन साल पूरे हो रहे हैं और इस दौरान उनका काम सराहनीय रहा है।

रैणी आपदा के दौरान तो वे कई कई दिन अपने अकेले बच्चे को छोड़ कर मौके पर डटी रही, कदाचित सोशल मीडिया के धुरंधरों को यही बात रास नहीं आई और एक अवांछित प्रयास कर जिले की छवि को भी धूल धूसरित कर दिया गया। यह सर्वविदित है कि कोई भी डीएम स्थाई नहीं होता लेकिन उसके द्वारा किए गए कार्य नजीर की तरह रहते हैं। उनको कोई झुठला नहीं सकता लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में अच्छे कार्य करने में भी खतरे ही खतरे हैं, फिर कोई बेहतर करने का प्रयास ही क्यों करेगा, यह बड़ा सवाल है।

Share240SendTweet150
Previous Post

मांगो को लेकर प्रधानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा

Next Post

एसएस संधू होंगे उत्तराखंड के मुख्य सचिव, ओम प्रकाश की छुट्टी

Related Posts

उत्तराखंड

विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पृथ्वीकुल जापानी स्कूल के सहयोग से आयोजित एक सप्ताह का विशेष सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम

October 20, 2026
20
उत्तराखंड

शरादीय नवरात्रि के अंतिम दिन विजयादशमी के पर्व पर पिंडर घाटी के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता

October 20, 2026
13
उत्तराखंड

श्री राम के आदर्शों पर चलकर क्षेत्र, प्रदेश एवं देश की तरक्की में भागीदार बने: टम्टा

October 20, 2026
6
उत्तराखंड

महान गायक किशोर कुमार की स्मृति में अखंड गायन अनुष्ठान का आयोजन

October 19, 2026
10
उत्तराखंड

बनबसा में ₹1.50 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा आधुनिक बैडमिंटन हॉल, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शिलान्यास

October 19, 2026
193
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

October 19, 2026
11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67757 shares
    Share 27103 Tweet 16939
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37460 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37384 shares
    Share 14954 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पृथ्वीकुल जापानी स्कूल के सहयोग से आयोजित एक सप्ताह का विशेष सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम

October 20, 2026

शरादीय नवरात्रि के अंतिम दिन विजयादशमी के पर्व पर पिंडर घाटी के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता

October 20, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.