• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने दुगड्डा के शहीद मेले में लगाई घोषणाओं की झड़ी

कहा - शहीद व उनके परिवार सरकार की प्राथमिकता

25/02/25
in उत्तराखंड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
54
SHARES
67
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

मुख्यमंत्री ने दुगड्डा के शहीद मेले में लगाई घोषणाओं की झड़ी।

कहा – शहीद व उनके परिवार सरकार की प्राथमिकता

महिलाओं व युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लिया है संकल्प।

ऐसे मेलों को आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श बताया

25 फरवरी, 2025:
रिपोर्ट – कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
पौड़ी गढ़वाल। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद के कोटद्वार तहसील के अंतर्गत नगर पालिका दुगड्डा पार्क में दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय शहीद मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने दुगड्डा में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, स्व. बल्देव सिंह आर्य और स्व. भवानी सिंह रावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीदों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका साहस और बलिदान हमें देश की सेवा में समर्पण और कर्तव्य का मार्गदर्शन देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रति युवाओं को जागरूक करते हैं, जिनसे हमें शहीदों के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों से शहीदों के योगदान को हमेशा याद रखने और उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली गाथाओं का नई पीढ़ी को पुनः स्मरण कराने के लिए पूरे देश में स्मारकों और संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है। राज्य में भी सरकार द्वारा ऐसे वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की गयी है। इस कड़ी में उत्तराखंड का पांचवा धाम सैनिक धाम देहरादून के गुनियाल गांव में बनाया जा रहा है। सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को स्वास्थ्य सेवाओं और आवासीय योजना में भी प्राथमिकता दे रही है।

साथ ही उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के मूल अस्तित्व को बनाये रखने के लिये राज्य के भीतर अवैध अतिक्रमण हटा कर पूरे राज्य में 5 हजार हेक्टेयर से भी अधिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। भूमि को जिस प्रयोजन के लिए खरीदा गया है, उसका उपयोग उसी प्रयोजन के लिए होना चाहिए, प्रायोजित भूमि के अन्यत्र उपयोग पर भूमि जब्त करने का अभियान प्रारम्भ कर दिया है। सरकार ने चार दिन पहले विधानसभा सत्र में सशक्त भू कानून को पूर्ण बहुमत से पारित कर दिया गया है। इस प्रकार प्रकार से जमीनों की बंदर बांट नहीं होगी इससे प्रदेश में भूमि की अनियंत्रित बिक्री पर रोक लगाएगा।
आगे उन्होंने कहा कि 2023-24 भारत सरकार के नीति आयोग के इंडेक्स में सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में उत्तराखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कहा की अभी वनाग्नि की समस्या के समाधान के लिए भी प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने जनता से भी अनुरोध किया कि वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए प्रशासन का भी सहयोग करें। कहा कि जिस भी वन क्षेत्र में आग लगेगी संबंधित वन विभाग के आधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही जो आग लगाने वाले के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्यवाही की जाएगी व आग से हुए नुकसान की भरपाई भी उन्हीं लोगों से की जाएगी। कहा कि इसके लिए सख्त कानून भी बनाया जायेगा। इसके अलावा मानव वन्यजीव संघर्ष और विकास बनाम वन संरक्षण के संबंध में केंद्र सरकार के साथ चर्चा की जाएगी। इससे चुनौतियों का समाधान होगा और जो विकास कार्य नहीं हो पाते हैं उन पर काम हो सकेगा। साथ ही वन्यजीव हमलों के सबंध में संबंधित अधिकारियों को विधि सम्मत कार्यवाही को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ उन्होंने कहा कि सबकी जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। कहा कि वन्य जीवों के हमलों को लेकर भी जल्द कानून बनाया जाएगा।

मा. मुख्यमंत्री द्वारा की क्षेत्र के विकास के लिए लिए 08 घोषणाएं की गई। जिसमें नगरपालिका दुगड्डा के क्षेत्रान्तर्गत एक आधुनिक बहुउद्देशीय भवन का निर्माण, पालिका की मा० अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी हेतु एक आधिकारिक वाहन की व्यवस्था, भवानी सिंह रावत शहीद स्मृति स्थल संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य पालिका प्रबंधन द्वारा किये जाने, नगर पालिका परिषद् दुगड्‌डा क्षेत्रान्तर्गत निराश्रितों के लिए एक स्थायी रैन बसेरा बनाये जाने, दुगड्डा नगर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का नियोजन व विकास के साथ ही इसका नामकरण स्व० श्री मोहनलाल बौंठियाल के नाम पर किये जाने, दुगड्‌डा ब्लॉक में एक मिनी स्टेडियम की स्थापना किये जाने, फतेहपुर में सिलगाड नदी पर पुल का निर्माण कराए जाने, दुगड्‌डा ब्लॉक के अन्तर्गत स्थित मटियाली में सिद्धबाबा मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य कराए जाने की घोषणाएं शामिल हैं।

विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट ने कहा कि यह पहला अवसर है जब कोई मुख्यमंत्री दुगड्डा में कदम रख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों व उनके परिजनों के प्रति विशेष सामान रखती है। इसलिए शहीदों के परिजनों के हित में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र वीरों की भूमि है जहां भवानी सिंह रावत जैसे क्रांतिकारियों का जन्म हुआ है जिन्होंने देश की दिशा वह दशा बदलने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है।

शहीद मेले में रीप परियोजना, बाल विकास, वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यान, सहकारिता, समाज कल्याण, डेयरी विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए स्टॉल लगाकर लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, लैंसडौन महंत दिलीप रावत, जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मेयर कोटद्वार शैलेंद्र सिंह रावत, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दुगड्डा शांति बिष्ट, जिला अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मंडी परिषद के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सैनी, लैंसडौन शालिनी मौर्य व यमकेश्वर अनिल चन्याल, ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा, जयहरीखाल दीपक भंडारी, कल्जीखाल बीना राणा व नैनीडांडा प्रशांत कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह दुबरिया, जिला पूर्ति अरुण वर्मा, उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम सलोने, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० विशाल शर्मा, सहकारिता अधिकारी पान सिंह राणा, बाल विकास अधिकारी देवेंद्र थपलियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share22SendTweet14
Previous Post

समळौ॑ण पौध रोपा प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया

Next Post

प्रोजेक्ट गौरव* के अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

Related Posts

उत्तराखंड

*डोईवाला: चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

March 25, 2026
6
उत्तराखंड

लिस्ट्राबाद में प्रस्तावित लॉ यूनिवर्सिटी की मांग पर बवाल, पुलिस–आंदोलनकारियों में झड़प

March 25, 2026
12
उत्तराखंड

घास लेने को गई एक महिला पर भालू ने किया हमला

March 25, 2026
12
उत्तराखंड

27 सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स तीसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे

March 25, 2026
14
उत्तराखंड

जिला उद्योग केंद्र के तत्वावधान में दो दिवसीय उद्यमिता नेतृत्व कार्यशाला का सफल आयोजन

March 25, 2026
23
उत्तराखंड

कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन

March 25, 2026
14

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67666 shares
    Share 27066 Tweet 16917
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38049 shares
    Share 15220 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37438 shares
    Share 14975 Tweet 9360
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37325 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

*डोईवाला: चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

March 25, 2026

लिस्ट्राबाद में प्रस्तावित लॉ यूनिवर्सिटी की मांग पर बवाल, पुलिस–आंदोलनकारियों में झड़प

March 25, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.