हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
श्रावण मास के तृतीय सोमवार को पिंडर घाटी के शिवालयों एवं देवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक
कर पूजा अर्चना करते हुए मनौतियां मांगी। कई शिवालयों में प्रातः काल से ही शिव भक्तों का आना जाना शुरू हो गया था। इस मौके पर तमाम शिवालयों में शिव भक्तों ने सार्वजनिक भंडारों का भी आयोजन किया।
श्रावण मास के तृतीय सोमवार को पिंडर के शिवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर अंग्यारी महादेव के थराली,देवाल व नारायणबगड़ विकासखंडों
के अंतर्गत थराली बेतालेश्वर महादेव,ग्वालदम,तलवाड़ी,सोल डुंग्री,मींग महादेव,असेड़ महादेव,देवाल,तिन्यूड़ा-देवसारी,नंदकेशरी,जैनबिष्ट, हरनी,मेलखेत आदि शिवालयों के अलावा तमाम अन्य देवालयों मे शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया।इस मौके पर तमाम शिवालयों में भंडारों का भी आयोजन किया गया।
——–
देवाल ब्लाक के सुदूरवर्ती घेस गांव में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को सवाड़ वार्ड के जिला पंचायत सदस्य बलवीर राम ने घेस मंदिर प्रांगण के पास एक भंडारे का आयोजन किया, जिसमें घेस,हिमनी,बलांण,पिनाऊ के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य चोटिंग रमेश गड़िया, भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र बागड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद बागड़ी सहित तमाम अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।











