सुरेश भाई को देश के गृहमंत्री अमित शाह व सुरेश भाई ने मिलकर दिया पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्तराखंड गौरव सम्मान। उत्तराखंड प्रसिद्ध समाजसेवी पर्यावरण विद सुरेश भाई को आज देश के गृहमंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया उन्हें ₹1 लाख का चेक सम्मान पत्र प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनका सम्मान मिलने पर उत्तरकाशी चमोली टिहरी अल्मोड़ा पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग पौड़ी के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और कहां की सुरेश भाई एक लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं राज्य सरकार ने उन्हें उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया यह गौरव का विषय है। चमोली से समाजसेवी जितेंद्र कुमार लक्ष्मण सिंह नेगी शिवरीनारायण किमोठी, उत्तरकाशी से नागेंद्रदत प्रेम पंचोली, श्यामलाल भाई, बैसाखी लाल, सही कई लोगों ने खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी।














