• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

तहसील दिवस पर दर्ज हुई 37 फरियाद

12/02/19
in उत्तराखंड, बागेश्वर
Reading Time: 1min read
63
SHARES
79
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

बागेश्वर । क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान उन्ही के क्षेत्र में करने के उद्देश्य से तहसील गरूड़ क्षेत्रान्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज सलानी में तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के आये विभिन्न व्यक्तियों द्वारा 37 समस्यायें दर्ज कराई गयी जिसमें अधिकतर समस्यायें सड़क, विद्युत, पानी एवं शिक्षा से संबंधित थी।
तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कहा कि क्षेत्रवासियों के समस्याओं के समाधान के लिए यह तहसील दिवस का आयोजन किया गया है जिससे कि क्षेत्र में जो भी समस्यायें एवं शिकायतें है उनका निवारण मौके पर ही किया जा सके। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि इस तहसील दिवस में जो भी शिकायत एवं समस्यायें प्राप्त हुर्इ है उनका निवारण तत्परता से समयावधि के साथ करना सुनिश्चित करें तथा जो समस्यायें शासन स्तर की है उन्हें शासन स्तर को प्रेषित करना सुनिश्चित करें ताकि क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्यायें दर्ज करायी गयी है उनका निराकरण समय से हो सके तथा संबंधित योजना का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से यह भी अपील की है कि इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाकर उनके अधीन सरकार द्वारा संचालित हो रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने अपेक्षा की है कि उन्हें संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा जो भी विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी गयी है उन योजनाओं का वह अवश्य लाभ उठायें एवं अपने गॉव के अन्य व्यक्तियों को भी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराये। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से भी अपेक्षा की है कि वह भी अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित हो रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को गॉव वालों को अवगत करायें ताकि वह उन योजनाओं का लाभ उठा सके।
तहसील दिवस में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी बच्चों से कहा कि कड़ी मेहनत एवं लगन से पढ़ार्इ करें ताकि वह कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से उच्च पद पर आसीन होकर अपने गॉव एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से भी अपेक्षा की है कि वह बेटी एवं बेटे में कोर्इ भेदभाव एवं अन्तर न करें तथा बेटा एवं बेटी को बराबर का अवसर दें। बेटियॉ आज अपनी प्रतिभा एवं हुनर से हर क्षेत्र में कार्य कर अपना नाम रोशन कर रही है।
तहसील दिवस में ग्राम जखेड़ा, सोराग, सिमगड़ी, घनीगॉव के ग्रामवासियों द्वारा शिकायत की है कि उनके क्षेत्र में विद्युत लार्इने की तारें झूल रही है एवं कर्इ तोकों में विद्युत आपूर्ति नही है जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0अभि0विद्युत विभाग को निर्देश दिये कि वह क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जो भी ग्राम वासियों की समस्या है उसका निराकरण करना सुनिश्चित करें जिस पर अधि0अभि0 विद्युत ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जिन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति नहीं है उन क्षेत्र में 10 दिन के भीतर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जायेगी। तहसील दिवस में लाहूर घाटी, सिमगड़ी, प¸या, लमचूला मोटर मार्ग निर्माण कराने की मॉग की उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कर्इ मोटर मार्गों का डामरीकरण नहीं किया गया है जिसमें जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये है कि वह क्षेत्र के सड़कों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में अभिभावक संघ सलानी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि क्षेत्र के कर्इ स्कूलों में अध्यापकों की कमी है तथा सलानी इण्टर कालेज में फर्नीचर की कमी एवं कम्प्यूटर न होने से भी अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये है कि वह स्कूल का निरीक्षण करते हुए स्कूल में जो भी फर्नीचर की कमी है उसका प्रस्ताव तत्काल उन्हें उपलब्ध कराये जिसके लिए उनके द्वारा विद्यालय को शीघ्र ही फर्नीचर के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी जायेगी एवं कम्प्यूटर लेब की व्यवस्था हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा ताकि बच्चों के लिए कम्प्यूटर भी उपलब्ध कराया जा सके। तहसील दिवस में क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्था सही न होने पर टावर लगाने की मॉग की जिस पर जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से कहा कि क्षेत्र में टावर स्थापित करने हेतु दूरसंचार विभाग को निर्देशित किया जायेगा और क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र में कोर्इ भी बैंक शाखा न होने के कारण क्षेत्रवासियों को लेनदेन के लिए गरूड़ जाना पड़ता है जिसके लिए उन्होंने क्षेत्र में बैंक शाखा खुलवाने की भी मॉग की जिस पर जिलाधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। तहसील दिवस में क्षेत्रवासियों द्वारा शिकायत करते हुए कहा कि गैस की गाड़ी ग्राम जखेड़ा तक ही आती है जिसमें गॉव में गैस की गाडी न आने के कारण ग्रामवासियों को कठिनार्इयों का सामना करना पड़ता है और अधिक धनराशि व्यय करनी पड़ती है उन्होंने दाडीम खेत तक गैस की गाड़ी लगाने की मॉग की जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति निरीक्षक को गैस का वाहन भेजने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि तहसील दिवस के अवसर पर जो भी शिकायतें प्राप्त हुर्इ है उनका 15 दिनों के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। और जिन योजनाओं के लिए अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये है वह आज ही क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए इस पर कार्यवाही कर निवारण करना सुनिश्चित करें।
तहसील दिवस में स्वास्थ विभाग द्वारा 18 विकलांग प्रमाण पत्र बनाये गये तथा 50 लोगों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न पेंशनों के 27 आवेदन पत्र वितरित किये गये, उद्यान विभाग द्वारा 28 लोगों को बीज वितरण, पर्यटन विभाग द्वारा 16 लोगों को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का आवेदन पत्र, आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 70 लोगों का स्वास्थ परीक्षण एवं दवार्इ वितरण, बाल विकास विभाग द्वारा 50 नन्दादेवी योजना के आवेदन पत्र वितरण, पशु पालन विभाग द्वारा 80 लोगों को दवा वितरण, राजस्व विभाग द्वारा 06 आय प्रमाण पत्र, 04 विधवा पेंशन की रिपोर्ट, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के अन्तर्गत 12 लोगों का पंजीकरण, पंचायती राज विभाग द्वारा 250 परिवार रजिस्ट्रर का वितरण, कृषि विभाग द्वारा 18 कृषि औजारों का वितरण, जिला पूर्ति विभाग द्वारा 50 आवेदन तथा 30 यूनिट बने, जिला सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 10 लोगों को पेंशन संबंधी जानकारी, उद्योग विभाग द्वारा 40 लोगों को विभागीय जानकारी एवं 06 लोगों ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना हेतु आवेदन किया उक्त विभागों के साथ-साथ वन विभाग, विद्युत विभाग, मत्स्य विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी तहसील दिवस में दी गयी तथा विभागों के द्वारा तहसील दिवस में स्टाल भी लगाये गये। तहसील दिवस के अवसर पर सहायक स्वीप नोडल हरीश सिंह दफौटी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान के साथ-साथ र्इवीएम, वीवीपैड एवं फार्म 06, 07 एवं 08 के संबंध में भी उपस्थित क्षेत्रवासियों को जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर मण्डल महामंत्री भाजपा डी.के.जोशी, मदन सिंह ग्राम प्रधान लमछूला, ग्राम प्रधान कलारोबेगॉव आशा देवी, जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 जे.सी.मण्डल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक, परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पन्त, मुख्य कृषि अधिकारी बी0पी0मौर्य, प्रधानाचार्य रा0इ0का0सलानी सहित सभी जनपदस्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस.गस्याल द्वारा किया गया।

Share25SendTweet16
Previous Post

वाईपास के खिलाफ 23वें दिन आंदोलन जारी

Next Post

जहरीली शराब प्रकरण पर विपक्ष का दूसरे दिन भी हंगामा, वाॅकआउट, स्पीकर ने गठित की जांच समिति

Related Posts

उत्तराखंड

अपर निदेशक ने श्रीनगर पशुचिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर निर्माण की तैयारियों का लिया जायज़ा

October 22, 2026
1
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए डोईवाला में शिविर

October 22, 2026
1
उत्तराखंड

डोईवाला: एसडीआरएफ उत्तराखंड को मिला गुणवत्ता प्रबंधन का प्रमाणपत्र

October 22, 2026
1
उत्तराखंड

डोईवाला: 50 हजार के इनामी को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

October 22, 2026
27
उत्तराखंड

डोईवाला: वित्तीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जागरूक

October 22, 2026
6
उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री ने किया डॉ. ममता कुंवर की पुस्तक ‘श्रीरामलीला’ का विमोचन

October 22, 2026
27

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67758 shares
    Share 27103 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37460 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37384 shares
    Share 14954 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

अपर निदेशक ने श्रीनगर पशुचिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर निर्माण की तैयारियों का लिया जायज़ा

October 22, 2026

दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए डोईवाला में शिविर

October 22, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.