हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ी-थराली में छात्रसंघ चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
कालेज के0छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. ललित जोशी ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की बिक्री के तहत कुल 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, इसके अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए 5, उपाध्यक्ष के लिए 3, सचिव के लिए 4, सह सचिव के लिए 2, कोषाध्यक्ष के लिए 1 तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए 3 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई हैं।डॉ. जोशी ने बताया कि नामांकन प्रपत्रों की बिक्री एवं चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने में महाविद्यालय कार्यालय के कर्मचारी नरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, धीरेंद्र सिंह, हुकम सिंह रावत, दीपा रावत एवं गुड्डू सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही तलवाड़ी में छात्रों की चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवार जोड़, तोड़ की राजनीति में लग गए हैं।










