हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
आपदा से बदहाल हुईं सोलघाटी की लाइफलाइन मानें जाने वाली थराली-डुंगरी मोटरमार्ग का 9 करोड़ से अधिक की लागत से सुधारीकरण के कार्य का थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने एक समारोह में भूमि पूजन
किया।इस मौके पर विधायक ने कार्यदाई संस्था को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
बीते वर्षों में दैवी आपदा के बदहाल सोलघाटी के 16 गांवों की लाइफलाइन माने जाने वाली थराली-डुंगरी मोटरमार्ग के सुधरने के आसार नजर आने लगे हैं, आपदा के कारण सड़क कई स्थानों पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सड़क पर कई डेंजर जोन उभर आये हैं। पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के द्वारा इस सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण सहित अन्य सुरक्षात्मक कार्य किये जाने को लेकर 9 करोड़ 73 लाख से 8 किमी सड़क का कायाकल्प किया जाएगा ,सोमवार को थराली विधायक भूपालराम टम्टा की मौजूदगी में इस सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करने से पूर्व भूमिपूजन किया गया, विधायक टम्टा ने भूमिपूजन के उपरांत विभागीय अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्यो में बेहतर गुणवत्ता और डेंजर जोनों के बेहतर सुधार के निर्देश दिए, विधायक टम्टा ने कहा कि आगामी 2027 में प्रस्तावित नंदादेवी राजजात को लेकर ये सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण है और बीते सालों में लगातार प्राकृतिक आपदा के चलते सड़क बदहाल हालात पड़ी हुई हैं।इस सड़क के सुधारीकरण के लिए सरकार की ओर धनराशि जारी की गई हैं विधायक टम्टा ने इस धनराशि की स्वीकृति पर सरकार का आभार भी व्यक्त किया।इस मौके पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू कराए जाने पर स्थानीय विधायक व विभाग का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर सोल संघर्ष समिति के अध्यक्ष चरण सिंह, थराली भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, जिपंस हरीश सोनियाल, ठेकेदार राकेश भारद्वाज,अनवीर चिनवान, सभासद दिवाकर नेगी,पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के सहायक अभियंता धीरेन्द्र भंडारी,अवर अभियंता नवीन जोशी आदि ने विचार व्यक्त किए।











