हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। अगर आप के वाहनों के टायरों में हवा कम हैं तो आप उन टायरों में किसी वर्कशॉप से हवा भरवा लें, इंडियन ऑयल के थराली पेट्रोल पंप पर तेल भरने के साथ टायरों में हवा चैक करने अथवा मुफ्त हवा भरने के भरोसे तेल भरवाने ना जाएं।
देश के सभी पेट्रोल पंपों पर शौचालय, शुद्ध पानी एवं मुफ्त वाहनों के टायरों में हवा चैक करवाने एवं भरने का विशेष सर्विस होती हैं किंतु इंडिया ऑयल के द्वारा थराली में स्थापित पेट्रोल पंप में वाहनों के टायरों में हवा चैक करना एवं निशुल्क हवा नही भरी जाती हैं। हालांकि कंपनी के द्वारा यहां पर हवा भरने के लिए मशीन तों लगाई गई हैं, किंतु वहानों के टायरों में हवा नही भरी जाती है।
बताया जा रहा है कि नियमानुसार पंप में एयर मशीन के पास कर्मचारी की तैनाती की जाती हैं जोकि वाहन चालकों के अनुरोध पर वाहनों के टायरों में हवा की जांच एवं हवा कम होने पर आवश्यक के अनुसार उनमें हवा भरता हैं। लेकिन थराली स्थित इस पेट्रोल पंप पर लंबे समय से एयर मशीन में कोई भी कर्मचारी तैनात नही हैं। जिस कारण चालकों को बिना हवा की जांच कराएं ही केवल तेल भर कर आगे का सफर करना पड़ता हैं। टायरों में हवा कम होने की स्थिति में मजबूरन चालकों को निजी वर्कशॉपों में जा कर हवा भरनी पड़ती हैं जिस पर चालकों को अतरिक्त धनराशि खर्च करने के साथ ही अपना कीमती समय भी बर्बाद करना पड़ता,पंप स्वामी के द्वारा एयर मशीन पर तैनात होने वाले कर्मचारी की सैलरी कहा दिखाई जाती हैं यह एक बड़ा प्रश्न है, इसके अलावा इंडिया ऑयल कंपनी पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा हैं कि उसके अधिकारी जब पंपों के निरीक्षण पर आते हैं तों वें निशुल्क हवा भरने की मशीन की ओर क्यों नही ध्यान देते हैं, स्थानीय वाहन चालकों ने कंपनी से थराली पेट्रोल पंप पर वाहनों के टायरों में निशुल्क हवा जांचने एवं भरने की सुविधा उपलब्ध करवाएं जाने की मांग की हैं।











