• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा से पर्यटन की संख्या में होगी भारी वृद्धिः सीएम

सीएम ने किया पर्यटन विभाग के टेलीविजन विज्ञापन फिल्म की लॉच

09/04/22
in अल्मोड़ा, उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
98
SHARES
122
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

देहरादून। बीते दो साल में कोरोना के चलते चारधाम यात्रा का संचालन पूरे स्वरूप में नहीं हो सका। लेकिन इस बार रिकॉर्ड तोड़ तीर्थयात्री चारधाम यात्रा में आने की उम्मीद है। इससे प्रदेश भर में पर्यटन की संख्या में भारी वृद्धि होगी। यह बातें माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद यूटीडीबी की ओर से आयोजित पर्यटन व आतिथ्य सम्मेलन.2022 में कहीं। वहीं इस मौके पर साहसिक खेल, होमस्टे और वेलनेस पर्यटन के विषयों पर आधारित टेलीविजन विज्ञापन फिल्म अपनाते हैं दिल खोल के, की लॉं‌न्चिंग की। सम्मेलन में पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम सेवलाकला, जीएमएस रोड स्थित होटल वायसरॉय ग्रैंड में आयोजित किया गया। धर्मपुर विधायक श्री विनोद चमोली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

सभा को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को अपार प्राकृतिक संपदा से नवाजा गया है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कोविड.19 के चलते निश्चित रूप से राज्य में पर्यटन गतिविधियां प्रभावित हुई है। लेकिन कोरोना से सामान्य होती स्थिति के साथ राज्य सरकार ने पर्यटन गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के लिए सभी उपाय किए हैं। बीते दो साल में कोरोना के चलते चारधाम यात्रा का संचालन पूरे स्वरूप में नहीं हो सका। लेकिन इस बार रिकॉर्ड तोड़ तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए आने की उम्मीद है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहा कि हर साल प्रदेश में करीब साढ़े तीन करोड़ पर्यटन आते हैं। हमारा लक्ष्य इस आंकड़े को पांच साल में दोगुना करने का है। पर्यटन विभाग की ओर से तैयार की गई फिल्मों के संबंध में बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कि इन फिल्मों का उद्देश्य राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। उत्तराखण्ड में पर्यटन क्षेत्र में उपलब्ध अपार संभावनाओं को विस्तार देने के लिए समय.समय पर इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे। इस तरह के कार्यक्रम में ‌होने वाले मंथन से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक रास्ते निकलते हैँ। पर्यटन उद्योग उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है। प्रदेश की बढ़ी संख्या पर्यटन पर निर्भर है। इससे साल भर पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों की आजीविका चलती है।

सीएम धामी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री पहले ही बोल चुके हैं कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का होगा। इसके लिए प्रत्येक उत्तराखण्डी को अपना सहयोग देना होगा। पिछले एक दशक में उत्तराखण्ड ने विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अपनी जगह बनाई है। इसको ध्यान में रखते हुए श्री केदारनाथ धाम की तर्ज पर श्री बदरीनाथ धाम के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की है।

सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना महामारी की चुनौतियों से पार पाकर राज्य में पर्यटन तेजी से पटरी पर आ रहा है। राज्य के पर्यटन स्थलों में एक बार फिर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं जो राज्य में कोविड के बाद के परिदृश्य में पर्यटन के पुनरुद्धार को दर्शाता है। कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से विष्णु सर्किट, शैव सर्किट, विवेकानंद सर्किट, नरसिंह सर्किट, नवग्रह सर्किट, गोलजू सर्किट, गुरुद्वारा सर्किट, हनुमान सर्किट का तेजी से प्रचार.प्रसार करने के साथ अन्य सर्किटों का विकास करना प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखण्ड अब साहसिक पर्यटन के शौकीन विदेशी पर्यटकों के लिए भी पसंदीदा स्थल बन गया है। चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुए पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 03 मई कोए केदारनाथ धाम के कपाट 06 मईए और बदरीनाथ धाम के कपाट 08 मई को खोले जाएंगे। जबकि हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 22 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जिसकी सरकार की ओर से सभी प्रकार की तैयारी कर ली गई हैं। तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए उत्तराखण्ड सरकार ने पहली बार ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण व सत्यापन की व्यवस्था की है। इससे तीर्थयात्रियों व उनके वाहनों की सुरक्षा के साथ उन्हें आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। इसके लिए यात्रियों को क्यूआर कोड बना रिस्ट बैंड दिया जाएगाए जिसे धामों में स्कैन किया जाएगा। इससे पर्यटन विभाग को यह पता रहेगा कि कौन सा यात्री कहां पर है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धर्मपुर विधायक श्री विनोद चमोली ने कहा कि विभाग की ओर से महत्वपूर्ण विषय पर यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। निश्चित रूप से इस तरह के कार्यक्रम से प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि उत्तराखण्ड में एक करोड़ पर्यटन आने की क्षमता है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें देश.दुनिया से उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए काम करना होगा।

सचिव पर्यटन श्री दिलीप जावलकर ने कहा कि उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता देश.विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। कोरोना महामारी के कारण यह क्षेत्र पिछले दो सालों में बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ था। लेकिन अब कोरोना के कम होते मामलों के बीच पर्यटन और होटल कारोबार पटरी पर लौटता दिखाई दे रहा है। पर्यटन विभाग ने टीवीसी अपनाते हैं दिल खोल के, का निर्माण किया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई यह विज्ञापन फिल्में पर्यटकों को उत्तराखण्ड आने के लिए आकर्षित करेंगी। जिनका उद्देश्य घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ उत्तराखण्ड को विश्व पटल पर एक ऐसे टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट करना है, जो सही मायनों में सचमुच स्वर्ग है। इन फिल्मों के जरिए एक परिवार को ऐसे अदभुत संसार उत्तराखण्ड से मिलाने की कोशिश की गई है। इन फिल्मों को विभिन्न माध्यमों से व्यापक तौर पर प्रसारित किया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से तैयार की गई इन फिल्मों के माध्यम से देश.दुनिया के पर्यटकों को उत्तराखण्ड की ओर आकर्षित ‌‌किए जाने का प्रयास किया जाएगा। इन फिल्मों के माध्यम से साहसिक पर्यटन, होमस्टे व उत्तराखण्ड की सुरम्य वादियों को प्रदर्शित किया गया है।

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पर्यटन को उद्योग का दर्जा प्रदान करते हुए पर्यटन नीति 2018 लागू की गई है। जिसके बाद से लगभग 3600 करोड़ रुपये का निवेश पर्यटन के क्षेत्र में हुआ है। वहीं सम्मेलन में आयोजित सत्र में सचिव पर्यटन श्री दिलीप जावलकर ने प्रदेश के पर्यटक को भविष्य में बढ़ावा देनेए कोरोना काल के बाद पर्यटन को फिर से पटरी पर लाने के लिए उठाए जाने वाले कदम और यूटीडीबी निवेश नीति जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में यूटीडीबी के अपर निदेशक श्री वि‌वेक सिंह चौहान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया।

इस अवसर पर यूटीडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अ‌श्विनी पुंडीर, उप निदेशक श्री योगेंद्र कुमार गंगवार समेत टूर ऑपरेटर, होटल एवं एडवेंचर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share39SendTweet25
Previous Post

केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रा के लिए 1242 घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण

Next Post

बधाणगढ़ी में चैत्र अष्टमी को संपन्न हुआ मेला

Related Posts

उत्तराखंड

नियम दरकिनार खराब मौसम में उड़ान भरने के जोखिम

October 31, 2026
10
उत्तराखंड

सरदार पटेल की आखिरी दौरा साक्षी, आज पन्नों में जिंदा हैं यादें

October 31, 2026
6
उत्तराखंड

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता के साथ भर्ती में जवाबदेही ?

October 31, 2026
7
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

October 31, 2026
6
उत्तराखंड

डोईवाला: अस्पताल में ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर 1.28 लाख की ठगी

October 31, 2026
7
उत्तराखंड

डोईवाला: चार आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी

October 31, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67759 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37462 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37387 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

नियम दरकिनार खराब मौसम में उड़ान भरने के जोखिम

October 31, 2026

सरदार पटेल की आखिरी दौरा साक्षी, आज पन्नों में जिंदा हैं यादें

October 31, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.