• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

राज्य सरकार की नाकामी की वजह से हज़ारों परिवारों पर बेघर होने का संकट

06/09/22
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
155
SHARES
194
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रिपोर्ट-जसपाल राणा
देहरादून। सरकार न्यायलय के आदेश का बहाना न बनाये, क़ानूनी कदम उठाये ताकि लोगों को बेघर न किया जाये।

आज उत्तराँचल प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता में पांच विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों के साथ राज्य के प्रमुख जन संगठनों ने आवाज़ उठाई कि राज्य सरकार की जन विरोधी कदमों की वजह से हज़ारों परिवारों पर बेघर होने का खतरा बन आया है। उत्तराखंड राज्य में लगातार आवाज़ उठ रही है कि लोगों को बेघर किया जा रहा है। यह प्रक्रिया ग्रामीण और शहरी इलाके, दोनों में दिख रही है। किसी भी परिवार को बेघर करने से बच्चों, बुज़ुर्गों, महिलाओं और अन्य लोगों पर घातक नुक्सान हो सकता है। लेकिन इस मुद्दा को नज़र अंदाज़ कर सरकार ने आज तक कोई कदम नहीं उठाया है।

अभी हाल में नैनीताल उच्च न्यायलय में एक जारी जनहित याचिका मे 31 अगस्त को कोर्ट का आदेश आया है कि सरकार देहरादून में बेदखली का अभियान चलाये। सरकार कानून, लोगों की बुनियादी हक़ों और खुद के वादों को कोर्ट के सामने ठीक से नहीं रख पाई। यहाँ तक कि 2018 के अधिनियम, जिसके बारे में 2021 में शहर भर में बड़े बड़े बैनर लग गए थे, उस अधिनियम के बारे में कोर्ट का आदेश में ज़िक्र ही नहीं है। प्रेस वार्ता में विपक्षी नेताओं एवं आंदोलनकारियों ने आशंका जताई कि ऐसे तो नहीं है कि इस आदेश का बहाना बना कर सरकार अभी सैकड़ों या हज़ारों परिवारों को बेघर करने वाली है?

चाहे लोहारी गांव में या शहरों की मलिन बस्तियों में, अगर किसी कारण से सरकार को लग रहा है कि लोगों को हटाना है, उनको बेघर करने के बजाय उनको पुनर्वास किया जाये, यह सरकार की ज़िम्मेदारी है। वक्ताओं ने कहा कि वे सरकार को इन बिंदुओं की याद दिलाना चाह रहे हैं।

प्रधानमंत्री का आश्वासन था कि 2022 तक सबको घर मिल जायेगा। लेकिन आठ साल में, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत देहरादून के सारे क्षेत्रों में कुल मिला करए मात्र 3,880 घरों को बनाने के लिए सीमित सहयोग दिया गया है। सरकार खुद मानती है कि देहरादून की मलिन बस्तियों में पांच लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। वे कहाँ पर जाये?

2018 में जन आंदोलन होने के बाद सरकार अध्यादेश लाई कि तीन साल तक किसी बस्ती को नहीं तोडा जायेगा। जिसको 2021 में फिर तीन साल के लिए एक्सटेंड किया गया था। उस समय सरकार ने दावा किया कि इन सालों में घरों की व्यवस्था हो जायेगी। लेकिन कोई काम नहीं हुआ है। यूपी पब्लिक परमिसेस इविक्शन आफ अनअथाराइज्ड ओक्यूपेशन एक्ट के अनुसार न्यूनतम दस दिन का नोटिस दे कर, कब्जेदार के जवाबों को सुनने के बाद ही बेदखली की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। यह इन क्षेत्रों में नहीं हुआ है। इस बात को कोर्ट के सामने क्यों नहीं रखा गया?

2016 में पिछली सरकार ने मलिन बस्तियों के नियमितीकरण के लिए अधिनियम बनाया था। जिसकी नियमावली आज तक घोषित नहीं की गई है।

घरों की समस्या का हल निकालना सरकार की ज़िम्मेदारी है। 2018 से लगातार इस मुद्दे पर आवाज़ उठ रही है कि कुछ ज़रूरी कदमों से इसका समाधान हो सकता है। लोगों को बेघर न किया जाये, जहाँ पुनर्वास की ज़रूरत है, सरकार वैकल्पिक व्यवस्था बना कर लोगों की सहमति के साथ तय करे, मज़दूरों के कोआपरेटिव से सस्ता हॉस्टल और किराया के लिए घरों को बस्तियों के निकट ही उपलब्ध कराया जाए।

प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि सरकार उच्च न्यायालय के आदेश का बहाना न बनाये। वक्ताओं ने मांग की कि जैसे 2018 में कदम उठाये गए, वैसे ही अध्यादेश या अन्य क़ानूनी तरीके से सरकार कदम उठाये ताकि किसी को बेघर न किया जाये और घरों के लिए स्थायी व्यवस्था बनाया जाये।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ एसएन सचान, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और पीपल्स साइंस मूवमेंट के विजय भट्ट ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। चेतना आंदोलन के शंकर गोपाल ने सञ्चालन किया।

Share62SendTweet39
Previous Post

वंचित बालिकाओं के आश्रय गृह का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Next Post

डोईवालाः डिग्री कॉलेज में हुआ अभीप्रेरक कार्यक्रम आयोजित

Related Posts

उत्तराखंड

होली खेलने के लिए जामा मस्जिद की ओर कूच कर रहे हिंदूवादी संगठनों को पुलिस ने रोका

March 3, 2026
24
उत्तराखंड

डोईवाला: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन बन रहे दुर्घटना का सबब

March 3, 2026
18
उत्तराखंड

थराली में आयोजित होली मिलन समारोह

March 3, 2026
14
उत्तराखंड

सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

March 3, 2026
11
उत्तराखंड

24वीं उत्तराखंड राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप” में यूजेवीएन लिमिटेड के अभियंताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

March 3, 2026
44
उत्तराखंड

लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग

March 2, 2026
9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67661 shares
    Share 27064 Tweet 16915
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37435 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37323 shares
    Share 14929 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

होली खेलने के लिए जामा मस्जिद की ओर कूच कर रहे हिंदूवादी संगठनों को पुलिस ने रोका

March 3, 2026

डोईवाला: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन बन रहे दुर्घटना का सबब

March 3, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.