हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
उत्तराखंड सरकार के सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन
किया गया, इस मौके पर चिकित्सकों ने रोगियों की जांच कर आवश्यक के अनुरूप निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन बुधवार को हुआ।इस मौके पर फिजिशियन, ईएनटी विशेषज्ञ हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों ने रोगियों की जांच कर दवाओं का वितरण किया।इस शिविर में दिव्यांगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाये गए स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगो को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच समेत जांचोपरांत निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया
दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन तकरीबन सौ से अधिक लोगो ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया डॉ संजय गुप्ता चिकित्साप्रभारी सीएचसी थराली,डॉ अंकित भट्ट हड्डी रोग विशेषज्ञ,दिवाकर नेगी पार्षद वार्ड तीन आदि ने शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई।











