• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

बदमाशों के लिए उत्‍तराखंड बना महफूज पनाहगाह

01/08/25
in उत्तराखंड, क्राइम, देहरादून
Reading Time: 1min read
23
SHARES
29
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला

उत्तराखंड की शांत वादियों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदमाशों ने अपनी
शरणस्थली बना ली थी। वह बड़े अपराध कर उत्तराखंड में छिपने के
लिए आते थे। पिछले कुछ समय से मुठभेड़ की घटनाएं बढ़ने के बाद
बदमाशों ने उत्तराखंड का रूख करना तो कम कर दिया है, लेकिन अब
नशा तस्कर अपना कारोबार जमाने में लग गए हैं। उत्तराखंड पुलिस की
एमडीएमए ड्रग्स तैयार करने वाले गिरोह व कोबरा गैंग का पर्दाफाश
करने से यह बात साबित होती है।नशा तस्कर देवभूमि में अब धीरे-धीरे
अपना नया ठिकाना बना रहे हैं। पिछले कुछ समय में पकड़े गए बड़े
गिरोह ने यह बात साबित की है। मुंबई व उत्तर प्रदेश में नशा तस्कर
अपना जाल नहीं फैला पा रहे हैं तो वह शांत वादियों में घुसपैठ की
फिराक में हैं।उत्तराखंड पुलिस की ओर से पिछले कुछ समय से नशा
तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। इससे यह भी सवाल उठ रहे हैं कि जब
नशा तस्करों ने उत्तराखंड में ठिकाना बनाया, तब क्यों नहीं सुरक्षा
एजेंसियों को इसकी भनक लगी।उत्तराखंड की सीमा चीन व नेपाल से
सटी है, ऐसे में यहां पर नशा तस्करी की संभावना बढ़ी है। इसको देखते
हुए नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
(एनसीबी) के साथ-साथ उत्तराखंड की स्पेशल टास्क के अंतर्गत एंटी
नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) व हर जिले में भी एएनटीएफ
की टीमें लगाई हुई हैं।तमाम सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद भी नशा तस्करों
का नेटवर्क लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2024 से उत्तराखंड में स्मैक,

हेरोइन व एमडीएमए जैसे मादक पदार्थ की तस्करी बढ़ी है। सुरक्षा
एजेंसियां भी इसे आने वाले समय के लिए खतरा बता रही हैं।नशा
तस्करों का नेटवर्क तोड़ने के लिए एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं।
इसी का नतीजा है एसएसपी एसटीएफ कि पिछले कुछ समय से बड़े
नशा पेडलरों को जेल भेजा गया है। एएनटीएफ का ढांचा तैयार किया
जा रहा है ताकि कार्रवाई को और तेज किया जा सके। – लेकिन यह
शांत राज्य अब एक और कारण से चर्चा में है. यहां के लोग अब अपनी
सुरक्षा के लिए हथियार रखने का विकल्प चुन रहे हैं. जी हां, देहरादून
में अकेले 12,000 से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिनके लिए राज्य की शांति
भी खुद को सुरक्षित महसूस करने के लिए पर्याप्त नहीं है. हाल ही में
रुड़की में हुए फायरिंग विवाद ने शस्त्र लाइसेंस के बढ़ते मामलों को एक
बार फिर से उजागर किया है.उत्तराखंड की वादियों को कभी शांति और
सुकून का प्रतीक माना जाता था लेकिन रुड़की में हुई फायरिंग की
घटना ने राज्य को हिलाकर रख दिया. इस घटना के बाद हरिद्वार के
जिलाधिकारी ने पूर्व विधायक के परिवार को दिए गए 9 शस्त्र लाइसेंस
निलंबित कर दिए. वहीं मौजूदा विधायक का आर्म्स लाइसेंस भी
निलंबित कर दिया गया है लेकिन सवाल अब यह उठता है कि आखिर
शांत प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में लोग खुद को खतरे में क्यों महसूस
कर रहे हैं. बीते कुछ सालों से उत्तराखंड की वादियों को अपराधी अपनी
पनाहगाह के रूप में इस्तेमाल करने लगे हैं. उत्तराखंड में अपराधी खुद
को महफूज समझते हैं. यही कारण है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा,
दिल्ली, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों में खूंखार अपराधी
घटनाओं को अंजाम देकर उत्तराखंड मैदानी और तराई इलाकों में शरण
लेते हैं. लोकल पुलिस से बचते हुए अपराधी यहां अपना समय काटते
हैं, जैसे ही उन्हें किसी बड़ी घटना को अंजाम देना होता है वे फिर यहां

से निकल जाते हैं. अपराधियों के उत्तराखंड कनेक्शन की जानकारी
ज्यादातर उनकी गिरफ्तारी के बाद होती है. जब वे पूछताछ में अपने
ठिकानों का जिक्र करते हैं तो उनमें उत्तराखंड का नाम जरूर होता
है.ऐसे दर्जनों मामले उत्तराखंड सामने आए हैं जब अपराधियों ने उधम
सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, विकास नगर, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा
चंपावत जैसे जिलों में लंबा समय काटा. ऐसा ही ताजा मामला
राजस्थान के भरतपुर में घटे जुनैद और नासिर हत्याकांड से जुड़ा है.
जिसका मुख्य आरोपी राजधानी देहरादून के विकासनगर में छुपे होने के
बाद सामने आया. पश्मिची उत्तर प्रदेश के बदमाशों के लिए उत्तराखंड
महफूज पनाहगाह बनता जा रहा है. संगीन वारदातों को अंजाम देने के
बाद बदमाश उत्‍तराखंड की शांत वादियों में छिपने चले आते हैं.
लेकिन उत्‍तराखंड पुलिस को इसकी भनक तब लगती है जब बदमाश
पकड़े जाते हैं या फिर मुठभेड़ में मारे जाते हैं. दूसरी प्रमुख वजह पुलिस
का उदारवादी चेहरा भी है. वैसे कुख्यात बदमाशों का काफी अर्से से
उत्‍तराखंड आने जाने का सिलसिला रहा है, लेकिन ऐसे बदमाशों को
उत्‍तराखंड पुलिस कभी-कभार ही पकड़ सकी है. *लेखक विज्ञान व*
*तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।*

Share9SendTweet6
Previous Post

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध गीतकार और गढ़वाली कुमाऊंनी के मर्मज्ञ महेशानंद का निधन

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय सेना की मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने शिष्टाचार भेंट की

Related Posts

उत्तराखंड

ग्लेशियर ही नहीं उच्च हिमालय में बदलता मौसम चक्र त्रासदी का कारण!

September 9, 2026
6
उत्तराखंड

डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट का चयन दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग में प्रोफेसर पद पर, हेड आफ डिपार्टमेंट बनाए गए

September 9, 2026
11
उत्तराखंड

हिमालयी क्षेत्र के संरक्षण से ही थमेगा पर्यावरणीय संकट

September 9, 2026
7
उत्तराखंड

इंटरसेप्टर वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक गंभीर घायल

September 9, 2026
11
उत्तराखंड

थानों पीएचसी की बदहाल स्थिति पर उठे सवाल, निरीक्षण और उच्चीकरण की मांग

September 9, 2026
27
उत्तराखंड

डोईवाला: राष्ट्रीय पोषण माह में महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी

September 9, 2026
12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67734 shares
    Share 27094 Tweet 16934
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45793 shares
    Share 18317 Tweet 11448
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38077 shares
    Share 15231 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37456 shares
    Share 14982 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37380 shares
    Share 14952 Tweet 9345

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

ग्लेशियर ही नहीं उच्च हिमालय में बदलता मौसम चक्र त्रासदी का कारण!

September 9, 2026

डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट का चयन दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग में प्रोफेसर पद पर, हेड आफ डिपार्टमेंट बनाए गए

September 9, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.