आज दिनांक 17 सितम्बर, 2026 को यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय सहित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं, विद्युत गृहों तथा कार्यालयों में देवताओं के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर निगम के समस्त परियोजना स्थलों एवं में कार्यालयों पारंपरिक पारंपरिक विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन एवं विभिन्न यंत्रों और औजारों की पूजा की गई। निगम के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने निगम मुख्यालय उज्ज्वल में आयोजित कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा की समस्त विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मा जी के पुत्र माने गए हैं। साथ ही उन्हें ब्रह्मांड का शिल्पी भी कहा जाता है। अभियंताओं, शिल्पियों तथा कारीगरों के साथ-साथ अन्य पेशेवरों द्वारा भी श्रद्धापूर्वक उनकी पूजा की जाती है। श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि यूजीवीएन लिमिटेड ऊर्जा उत्पादन से जुड़ा प्रमुख अभियांत्रिकी उपक्रम है अतः सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भगवान विश्वकर्मा को आदर्श मानते हुए नवाचार और समर्पण की भावना से कार्य करते हुए उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लक्ष्य को पाने के प्रयास करने चाहिए।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह के साथ ही अधिशासी निदेशक आशिष जैन, महाप्रबंधक संजीव लोहनी, महकार सिंह, भरत भारद्वाज तथा एस.के.बौंसियाल सहित निगम के अन्य अधिकारी, अभियंता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।











