• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन की वेबसाइट जारी

अजय कुकरेती द्वारा तैयार कार्बेट पार्क के पक्षियों पर आधारित कालागढ़ टाइगर रिजर्व का वार्षिक कैलेंडर का हुआ विमोचन

18/11/21
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
248
SHARES
310
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कमल बिष्ट।
कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन के तत्वावधान में टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडौन की वेबसाइट लॉचिंगए पाखरो नेचर ट्रेल फॉर बर्ड वाचिंग, पाखरो, वतनवासा, दुर्गादेवी सफारी जोन का वार्षिक शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर अजय कुकरेती के द्वारा तैयार कार्बेट पार्क के पक्षियों पर आधारित विभागीय केंद्र अतिथियों द्वारा कालागढ़ टाइगर रिजर्व का वार्षिक कलेंडर का विमोचन भी किया। जिसमें भारतवर्ष के लगभग 1500 पक्षियों की प्रजातियों में से 600 पक्षी प्रजाति कार्बेट पार्क आरक्षित वन क्षेत्र में पाई जाती हैं, जिनका दीदार करने विश्वभर की पर्यटक आते हैं।

वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने उपस्थित जनों को जानकारी देते हुए बताया कि कार्वेट में 250 से भी अधिक टाइगर हाथियों का झुंड राजाजी नेशनल पार्क की बफर जोन के होने से कोटद्वार भाबर की जनता विभिन्न प्रकार के वन्य जीव पाबन्दियों के चलते दंश झेलती आ रही है। जिसकी वजह से लगभग 40 किलोमीटर से भी अधिक सड़क मार्ग से दूरी कर तय करनी होती हैए इस क्षेत्र में हाथियों का हजूमए टाइगर तथा वन क्षेत्र में वह तमाम रुकावटें झेलनी पड़ती है। जो बड़ा मुश्किल कार्य है जिसमें कई बार मानव वन्यजीव संघर्ष दिखाई दिया है।

कार्बेट टाइगर रिशेप्सन सेंटर में बतौर मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉण् हरक सिंह रावत ने टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडौन की वेबसाइट का विधिवत उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दुनियाभर के पर्यटक कार्बेट में पक्षियों का दीदार करने के लिए आते हैं। पक्षियों में प्रकृति ने विभिन्न रंग भरे हैं और इन्हें देखते ही आनंद की अनुभूति होने के साथ ही संतुष्टि मिलती है। कोटद्वार, कोल्हूचौड़, हल्दूपड़ाव, वतनवासा, ढिकाला, कांडा, लोहाचौड़ में बर्ड वाचिंग के लिए बेहतर है। इस बार बर्ड फेस्टिबल के बजाय विभाग ने नेचर ट्रेल फॉर बर्ड वाचिंग शुरू करने के साथ ही साइट की लांचिंग कर रहे हैं। उनका हमेशा से ही प्रयास रहा है कि कुछ नया किया जाएगा।

इसी के तहत जहां हरिद्वार के बाद देहरादून से राजाजी के लिए सफारी की शुरूआत की गई, वहीं लच्छीवाला जू के माध्यम से दुनिया को लाइव शो और साउंड की सुविधा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि हम दूसरे का हक नहीं छीनना चाहते, लेकिन पौड़ी जनपद वासियों के बलिदान की बदौलत ही सूबे में 200 टाइगर के साथ ही हाथियों का बड़ा दल खड़ा रहता है। कोटद्वार कार्बेट और राजाजी के कोर जोन तथा बफर जोन के नजदीक होने का दंश झेल रहा है। यहां तक कि लालढांग.चिलरखाल मुख्य सड़क तक नहीं बन पा रही थी। उन्होंने कहा कि वन मंत्रालय मिलने के बाद हम ऊंची उड़ान के पक्षधर रहे हैं। परन्तु सीढ़ी दर सीढ़ी आगे बढ़ रहे हैं और करीब 80 फीसदी तक वह विकास कार्य कराने में सफल भी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने टाइगर सफारी का सपना नहीं देखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में लाइन सफारी शुरू की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ढिकाला आगमन के दौरान टाइगर सफारी की घोषणा थी। उसी को आधार मानकर इस कार्य को आरम्भ किया। उसके बाद इसे ही धरातल पर उतारने के प्रयास शुरू कर दिए। इस कार्य में आखिरकार अपने विभागीय काबिल अधिकारियों के साथ मिलकर हुई कार्बेट की 70ः टाइगर सफारी जोन में लैंसडौन वन प्रभाग क्षेत्र में पाखरो, वतनवासा तथा दुर्गा देवी टाइगर सफारी जॉन खुलवाने की लड़ाई जीत सके। उन्होंने कहा कि लालढांग चिलरखाल मार्ग का मामला सुप्रीम कोर्ट में जाने पर वन महकमे के अधिकारी घबरा गए थे, वहीं वह सबसे ज्यादा खुश हुए। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि सर्वोच्च अदालत में सत्य की जीत होगी। उन्होंने कहा कि जब उद्देश्य और भावनाएं सही हों, प्रदेश और देश के लिए बड़ा काम करना हो तो बाधाएं आती है, लोग स्पीड ब्रेकर खड़ा करते हैं, लेकिन उन्होंने सभी स्पीड ब्रेकर को पार कर लक्ष्य के नजदीक पहुंच रहे हैं।

उन्होंने विकास के रास्तें में आ रही बाधाओं को दूर करने में मदद करने वालों का आभार प्रकट किया। कहा कि टाइगर सफारी के लोकार्पण का दिन महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने सभी लोगों से वेबसाइट का प्रचार प्रसार करने में जुट जाने का आह्वान किया। कार्बेट के निदेशक राहुल ने अतिथि मौके पर मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, केटीआर के डीएफओ किशनचंद, कालागढ़ टाइगर रिजर्व के एसडीओ एलआर नाग वन राजि अधिकारी नवीन चंद जोशी, जिला पंचायत सदस्य हरिद्वार बृज रानी, भुवनेश खर्कवाल, उमेश त्रिपाठी, रश्मि सिंह, शशि नैनवाल, कै जीसी धस्माना, पार्षद मालती बिष्ट, आशा डबराल, कुलदीप रावत, जयदीप नौटियाल, अमित भट्ट, कमल नेगी, मुन्नालाल मिश्रा, संग्राम सिंह भंडारी, गौरव डोबरियाल, अजय कुकरेती, ज्ञान सिंह, बृजपाल राजपूत, मानेश्वरी बिष्ट, राकेश मित्तल, नीना बैंजवाल, आशा ध्यानी, बीना रावत, रानी नेगी, जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, मैनेजर ऊषा सजवाण, दीनानाथ भाटिया, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, रिशेप्शसन सेंटर के प्रभारी रवींद्र देव जखवाल, सुमित गर्ग, राम कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सीपी नैथानी ने किया।

Share99SendTweet62
Previous Post

पंचायत प्रतिनिधियों का लेखाजोखा प्रस्तुत करने के लिए होगा कार्यक्रम

Next Post

छात्रों की माँगो को लेकर कुलपति व उच्च शिक्षामंत्री को भेजा एनएसयूआई ने ज्ञापन

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर किसानों ने दिया धरना

September 12, 2026
112
उत्तराखंड

बधाण की नंदादेवी राजराजेश्वरी की उत्सव डोली आठवें पड़ाव पहुंची

September 12, 2026
9
उत्तराखंड

डोईवाला: ऑपरेशन प्रहार में दो शराब तस्कर गिरफ्तार

September 12, 2026
32
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में बाढ़ में बहा 170 फीट लंबा बैली ब्रिज, चीन सीमा से संपर्क दुनिया कटा

September 12, 2026
16
उत्तराखंड

कुलदीप सिंह अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित

September 12, 2026
30
उत्तराखंड

एनएसएस के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी सौरभ और भूमिका को मिलेगा साईं सृजन पुरस्कार’

September 12, 2026
18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67734 shares
    Share 27094 Tweet 16934
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38077 shares
    Share 15231 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37457 shares
    Share 14983 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर किसानों ने दिया धरना

September 12, 2026

बधाण की नंदादेवी राजराजेश्वरी की उत्सव डोली आठवें पड़ाव पहुंची

September 12, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.