• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

आपदाप्रबंधन में पंचायतीराज की भूमिका संबंधी पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू

13/09/21
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
106
SHARES
132
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कमल बिष्ट।
पौड़ी। जनपद गढ़वाल में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की आपदा प्रबन्धए में भूमिका संबंधी 05 दिवसीय कार्यशाला का विकास भवन सभागार पौड़ी में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉण् विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में शुभारम्भ हुआ। कार्याशाला आपदा प्रबन्धन प्रकोष्ठ उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में डॉ ओम प्रकाश विशेषज्ञ आपदा प्रबन्धन प्रकोष्ठ उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल द्वारा समस्त ग्राम प्रधानों को आपदा प्रबन्धन की जानकारी दी जा रही है।

जिलाधिकारी डॉ जोगदण्डे ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए सभी ग्राम प्रधानों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपदा प्रबन्धन की दृष्टि से ग्राम पंचायत एक महत्वपूर्ण केन्द्र बिन्दु होता है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर समितियां गठित होती हैंए जिनके मुखिया व अध्यक्ष ग्राम प्रधान होते है और अध्यक्ष होने के नाते उनकी काफी जिम्मेदारियां होती है। कहा कि कार्यशाला में आपदा के समय आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर सुझाव आदि भी उपलब्ध करायें ताकि आपके सुझाव शासन के सम्मुख रखे जा सकें और इससे आपदा प्रबन्धन को बल मिल सके। कहा कि आपदा से पूर्व संबंधित उपकरणों, राहत सामाग्री आदि का वार्षिक सत्यापन किया जाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि एक पंजिका बना लें, जिसमें आपदा प्रबन्धन के सभी उपलब्ध उपकरण, राहत सामाग्री, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, वॉलंटियर के नाम, स्थायी व अस्थायी हेलीपैड, आपदा के समय अस्थायी राहत शिविर आदि की सूची बनाकर रख सकते हैं, ताकि आपदा के समय आपदा प्रबन्धन में समस्या न हो और आपदा को न्यून किया जा सके। उन्होंने कहा कि एक केन्द्र बिन्दु के रूप में कार्य करने हेतु ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर होना चाहिए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर क्लोरिन की दवा, ब्लीचिंग पाउडर, बरनोल, पट्टी, कोटन, बीटाडीन आदि आवश्यक सामाग्री प्राथमिक उपचार हेतु रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण करते समय कुछ मानकों का प्रयोग कर आपदा को कम किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि स्थायी एवं अस्थायी हेलीपैड की सूची भी संबंधित ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करा देंए ताकि वे अपनी पंजिका में इनका भी अंकन कर लें। जिलाधिकारी ने कहा कि धन की कमी होती है तो प्रस्ताव बनाकर भेज सकते हैं। कहा कि आपदा के समय प्रभावितों का विवरण प्राथमिकता के आधार पर करें। कहा कि ग्राम पंचायतों के कार्यों दायरा धीरे.धीरे बढ़ सकता है। आपदा में विस्थापित निर्माण कार्य हेतु ग्राम पंचायतों को विशेष इकाई के रूप में आगे आना होगाए इससे कार्य प्रगति को लेकर आने वाली समस्या दूर हो जायेगी और कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी शिकायतें नहीं आयेंगी।

मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य ने कहा कि प्रधानगण बेसिक कड़ी होते हैं। उन्होेंने कहा कि कोरोना काल में ग्राम पंचायतों द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। कहा कि कार्यशाला में वाद.संवाद जारी रखते हुए कमियों को बतायें जिससे कार्यशाला को सफल बनाया जा सके। ब्लॉक प्रमुख पौड़ी दीपक खुकशाल ने कहा कि जनपद पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां पर आपदा का स्वरूप भी बड़ा हो जाता है, जिसके कारण दिक्कतों का सामना ज्यादा करना पड़ता है। कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का जो दोहन किया गया है, उसकी भरपाई करनी है। कहा कि कोरोना काल में सभी ग्राम प्रधानों द्वारा बहुत अच्छा काम किया गयाए जो कि सराहनीय है और आगे भी इसी प्रकार से सहयोग की अपेक्षा सभी से रहेगी।

जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान ने ग्राम पंचायत स्तर पर गठित समितियों, ग्राम पंचायतों की दी जाने वाली धनराशि आदि की जानकारी दी गई। उन्होंने ग्राम पचायत केवर्स का उदाहरण देते हुये कहा कि केवर्स के द्वारा अपने ग्राम के प्रत्येक व्यक्ति, पशु आदि का डाटा सुरक्षित रखा गया है, इसी तरह से सभी लोग रख सकते है। कहा कि 15 वें वित्त आयोग का टाइड फण्ड जल्द ही उपलब्ध करा दिया जायेगा। इस अवसर पर विकास खण्ड पौड़ी, खिर्सू, कल्जीखाल, पाबौ तथा कोट के प्रधानगण जयवीर रावत, गीता देवी, उर्मिला देवी, प्रमोद रावत, मनीषा बहुगुणा सहित अन्य प्रधानगण मौजूद रहे।

Share42SendTweet27
Previous Post

पोषण माह में गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित

Next Post

बीस हजार का इनामी माओवादी भास्कर पांडे गिरफ्तार

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

November 4, 2026
7
उत्तराखंड

आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान के पिता उमाकांत जुगरान का निधन

November 4, 2026
19
उत्तराखंड

डोईवाला: द होराइजन स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव ‘उद्भव-2026’

November 4, 2026
42
उत्तराखंड

डोईवाला डिग्री कॉलेज में नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

November 4, 2026
46
उत्तराखंड

तरवाड़ी महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में बबिता एवं छात्र वर्ग में अभिषेक विजेता

November 4, 2026
7
उत्तराखंड

यूकेडी ने लोनिवि थराली में प्रदर्शन कर बदहाल ग्रामीण सड़कों पर आक्रोश जताया

November 4, 2026
6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45795 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37462 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37388 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

November 4, 2026

आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान के पिता उमाकांत जुगरान का निधन

November 4, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.