• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, पूजा-अर्चना चलेगी, यात्रा रहेगी स्थगित

14/05/21
in उत्तरकाशी, उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
120
SHARES
150
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की शुभमानाएं, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने वर्चुअल दर्शन के निर्देश दिये
श्री गंगोत्री जी की चल विग्रह डोली गंगोत्री प्रस्थान हुई, कोरोना प्रोटोकोल का हो रहा पालन
श्री यमुनोत्री/गंगोत्री/गौरीकुंड/जोशीमठ। श्री यमुनोत्री धाम के कपाट आज अक्षय तृतीया के अवसर पर दिन में शुक्रवार अभिजीत मुहुर्त 12 बजकर 15 मिनट पर खुल गये। आज प्रातः श्री यमुनोत्री जी की चलविग्रह डोली ने शीतकालीन गद्दी स्थल खरशाली खुशीमठ से प्रस्थान किया। उनको विदा करने छोटे भाई शनिदेव महाराज यमुनोत्री धाम पहुंचे।

कपाट खुलने के अवसर पर चुनिंदा तीर्थ पुरोहितों, जिला प्रशासन की मौजूदगी में कपाट खुले। इस अवसर पर सचिव सुरेश उनियाल, पवन उनियाल, कृतेश्वर उनियाल, श्री यमुनोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष/उपजिलाधिकारी बड़कोट चतरसिंह चौहान आदि मौजूद रहे। देवस्थानम बोर्ड की ओर से मां यमुना को भेंट समर्पित की गयी।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जारी बयान में सभी देश.विदेश के श्रद्धालुओं को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर शुभकामनाएं दी है। कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए लोग घरों में पूजा.अर्चना करें। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश सरकार द्वारा चारधाम यात्रा पर रोक लगायी गयी है। स्थिति सामान्य होते ही चारधाम यात्रा शुरू हो सकेगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को चारों धामों के वर्चुअल दर्शन कराए जाएं, देवस्थानम बोर्ड इसकी व्यवस्था करे।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि चारधाम के श्रद्धालुओं वर्चुअल दर्शनों हेतु रूपरेखा तय की जा रही है। गढ़वाल आयुक्त एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने कहा कि श्रद्धालुओं को वर्चुअल माध्यम से दर्शन हो इसके लिए वेबसाईट तथा अन्य माध्यमों को अपडेट किया जा रहा है।

उत्तरकाशी से उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के विशेष कार्याधिकारी/प्रभारी अधिकारी राकेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की चलविग्रह डोली आज शीतकालीन गद्दीस्थल मुखबा मुखीमठ से दोपहर गंगोत्री धाम को प्रस्थान हुई, प्रवास हेतु भैरव घाटी पहुंचेगी तथा कल सुबह गंगोत्री धाम पहुंचेगी। कल 15 मई शनिवार प्रातः 7 बजकर 31 मिनट पर श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।

विशेषकार्याधिकारी ने बताया कि वह स्वयं आज गंगोत्री पहुंच रहे हैं। रविन्द्र नेगी तथा कल्याण सिंह नेगी भी गंगोत्री जा रहे है। इस अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, सचिव दीपक सेमवाल उपजिलाधिकारी भटवाड़ी देवेन्द्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि श्री केदारनाथ भगवान की चल विग्रह पंचमुखी डोली आज रात्रिनिवास हेतु गौरीकुंड पहुंच गयी है। देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह एवं उपजिलाधिकारी उखीमठ रविन्द्र वर्मा, डोली प्रभारी यदुवीर पुष्पवान भी डोली के साथ चल रहे हैं। कल पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा सोमवार 17 मई को प्रातः पांच बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बैशाख शुक्ल षष्ठी 18 मई मंगलवार को पुष्य नक्षत्र प्रातः 4 बजकर 15 मिनट पर खुल रहे हैं। 16 मई को रावल ईश्वरीप्रसाद नंबूदरी, आदिगुरु शंकराचार्य जी की गद्दी एवं डिमरी पंचायत प्रतिनिधि गाडू घड़ा तेलकलश सहित श्री योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचेगे। 17 शाम को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगे।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कपाट खुलने के कार्यक्रम सांकेतिक रूप से हो रहे हैं। वर्तमान में चारधाम यात्रा स्थगित है। सभी में कोरोना बचाव मानकों का पालन हो रहा है। मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनिटाईजिंग, थर्मल स्क्रीनिंग तथा कोरोना जांच को एसओपी के अनुसार अनिवार्य किया गया है। धामों में पूजापाठ से जुड़े लोगों को ही जाने की प्रशासन द्वारा अनुमति दी गयी है। बताया कि द्वितीय केदार मदमहेश्वर जी के कपाट 20 मई, तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट तथा चतुर्थ केदार रूद्रनाथ जी के कपाट 17 मई को खुल रहे है।

Share48SendTweet30
Previous Post

पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना

Next Post

20 मजदूर परिवारों को राशन किट वितरित किए

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: लच्छीवाला नेचर पार्क ने रचा इतिहास, एक दिन में 08 हजार से अधिक पर्यटक और ₹6.20 लाख की आय

June 14, 2026
49
उत्तराखंड

खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

June 14, 2026
7
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

June 14, 2026
4
उत्तराखंड

डोईवाला : विशेष सफाई अभियान में चार टन कूड़ा हटाया

June 14, 2026
14
उत्तराखंड

डोईवाला: विश्व रक्तदाता दिवस पर ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ सम्मानित

June 14, 2026
23
उत्तराखंड

डोईवाला: बैडमिंटन प्रतियोगिता में आयुषी काला और अजमाया चमोली रहे प्रथम

June 14, 2026
73

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67699 shares
    Share 27080 Tweet 16925
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45782 shares
    Share 18313 Tweet 11446
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38060 shares
    Share 15224 Tweet 9515
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37448 shares
    Share 14979 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37334 shares
    Share 14934 Tweet 9334

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: लच्छीवाला नेचर पार्क ने रचा इतिहास, एक दिन में 08 हजार से अधिक पर्यटक और ₹6.20 लाख की आय

June 14, 2026

खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

June 14, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.