हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विकास खंड थराली के अंतर्गत शहीद भवानी दत्त स्मारक इण्टर कॉलेज, चेपड़ो के 9 विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री मेघावी छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर कालेज एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कालेज के प्रधानाचार्य दिगपाल सिंह गड़िया ने बताया कि इस वर्ष की मुख्यमंत्री मेघावी छात्रवृत्ति परीक्षा में चेपड़ो कालेज के 9 छात्र, छात्राओं ने सफलता हासिल की हैं। बताया कि कालेज की कक्षा 6 से कु. वंशिका, कु. दिविजा एवं सुमित, कक्षा 9 से मयंक जोशी, शौनक जोशी, गौरव जोशी एवं अवंतिका जोशी ने परीक्षा में सफलता हासिल की हैं। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि से कालेज की प्रबंध समिति, समस्त अध्यापकों में काफी अधिक खुशी हैं। कालेज के एक साथ 9 छात्र, छात्राओं के द्वारा सफलता हासिल करने पर सभी को बधाई देते हुए कालेज में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सफल छात्र, छात्राओं का माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस मौके पर प्रधानाचार्य डीएस गड़िया ने बताया कि कक्षा 6 में चयनित छात्रों को कक्षा 6 में 600 रु प्रतिमाह, कक्षा 7 में 700 रु प्रतिमाह व कक्षा 8 में 800 रु प्रतिमाह छात्रों को कक्षा 9 में 900 रु प्रतिमाह व कक्षा 10 में 1000 रु प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह का कालेज में आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गईं।इस मौके पर कालेज के प्रबन्धक नवनीत रावत, अध्यक्ष देवी जोशी ,अभिभावक संघ अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद, कलावती तिवारी, महिपाल आर्य, प्रकाश देवरारी, मधुसूदन कुनियाल, जीवन मिश्रा, शिव मैटोला, एकता पुरोहित, दीपक रावत, सुनीता पंवार, गौतम रावत, तृप्ति बिष्ट, मनीषा देवरारी, विपुल पंवार, सुमन सोनी, लक्ष्मी देवरारी, दिनेश जोशी, अंतरिक्ष देवरारी, रंजीत बिष्ट आदि ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
———-
चेपड़ो कालेज के होनहार छात्र मयंक जोशी ने चौथी छात्रवृत्ति जीत कर कालेज का नाम रोशन किया हैं। कालेज के प्रधानाचार्य दिगपाल सिंह गड़िया ने बताया कि छात्र मंयक ने कक्षा 6 में मुख्यमंत्री मेघावी छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा में सफलता हासिल किया। इसके बाद कक्षा 8 में श्रीदेवी सुमन छात्रवृत्ति योजना में सफलता हासिल की। कक्षा 7 में उसने इंस्पायर अवार्ड भी जीता जिसमें उसने 10 हजार की धनराशि जीती।इस वर्ष कक्षा 9 में भी उसने मुख्यमंत्री मेघावी छात्रवृत्ति योजना में सफलता हासिल की हैं।चार बार की छात्रवृत्ति हासिल करने में कालेज के शिक्षकों ने जहां मयंक को बधाई दी है वही मंयक के परिजन भी खुश हैं।











