हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
तीन दिनों के बाद देवाल -सुयालकोट-खेता मोटर सड़क के यातायात के लिए खुलने
पर करीब एक दर्जन गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली हैं। इसके साथ ही श्री नंदादेवी राजजात यात्रा राज्य मार्ग को भी पूरी तरह से सभी वाहनों के यातायात संचालन के लिए खोल दिया गया हैं।
लोक निर्माण विभाग थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा एवं सहायक अभियंता जेके टम्टा ने बताया कि देवाल -सुयालकोट-खेता मोटर सड़क भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र किलोमीटर 16 सुयालकोट एवं किमी 18 नलधूरा गांव के पास यातायात के लिए तीन दिन पहले बंद हो गई थी, और लगातार पहाड़ी से पत्थरों के गिरने से जेसीबी मशीन काम नही कर पा रही थी, रविवार को सुयालकोट में पोकलेन मशीन भेजी गई उसके बाद इस सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया हैं।इस सड़क के यातायात के लिए खुल जाने पर नलधूरा, मेलखेत,खेता-मानमती, रामपुर,तोर्ती,चोटिंग, हरमल,झलिया, उदेपुर ग्राम पंचायतों के साथ ही कुमाऊं क्षेत्र के गढ़वाल से लगें गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली हैं।इधर थराली -देवाल-वांण राजमार्ग संख्या 90 देवाल से आगे किमी 16 गमलीगाड़ गद्देरे के पास सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया हैं, यहां पर भी जेसीबी के साथ ही पोकलेन मशीन तैनात की गई हैं।











