हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकासखंड देवाल के अंतर्गत कोठी निवासी सार्जेंट जुयाल का दिल्ली में आक्समिक निधन हो गया हैं। गुरुवार को उनके पैतृक घाट कोठी में पिंडर नदी के तट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।इस मौके पर भारी संख्या में जनसमुदाय मौजूद था।
कोठी गांव निवासी वायुसेना में सेवारत 36 वर्षीय सार्जेंट आशीष जुयाल पुत्र स्वर्गीय शंभू प्रसाद जुयाल का मंगलवार की देर सांय दिल्ली आर्मी अस्पताल में आक्समिक निधन हो गया। शुक्रवार की दोपहर करीब 3.30 बजें वायूसेना का एक दल मृतक के पार्थिव शरीर को लेकर कोठी पहुंचा। उसके शव को देखते ही परिजन रोने बिलखने लगें। यहां पर वायूसेना के जवानों ने मृतक को सलामी दी जबकि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा सहित कई अन्य लोगों ने रीत चढ़ा कर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद सर्जेंट के घर से शवयात्रा निकली इस दौरान लोग आशीष अमर रहें के नारे लगाते हुए चल रहे थें।शवयात्रा पिंडर नदी स्थित श्मशान घाट में पहुंची जहां पर वायूसेना के जवानों ने मृतक को अंतिम सलामी दी और परिजनों ने उसे मुखाग्नि दी। युवा सर्जेंट जुयाल तीन बहिनों का एक मात्र भाई था उसकी आक्समिक मृत्यु पर मृतक की मां,उसकी पत्नी, तीनों बहिनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। सर्जेंट जुयाल अपने पीछे एक छोटी बालिका को भी रोता बिलखता छोड़ गया हैं,कोठी की प्रधान लक्ष्मी देवी, पूर्व पुष्कर सिंह बिष्ट,नंदा बल्लभ जुयाल, पूर्व जेष्ठ प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी आदि ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की।











