हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज देवाल में शिक्षक अभिभावक संघ का नरेंद्र सिंह बिष्ट को अध्यक्ष एवं प्रवक्ता केएस बिष्ट को पदेन सचिव चुना गया
।इस मौके पर कालेज की समस्याओं पर चर्चा करते हुए निराकरण करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
देवाल कालेज में आयोजित शिक्षक अभिभावक संघ का गठन किया गया, जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष रमेश गड़िया ने अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका अभिभावक देव सिंह भंडारी ने समर्थन किया। इसके अलावा कालेज के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रावत को पदेन उपाध्यक्ष, केएस बिष्ट को पदेन सचिव, दिलमणी जोशी को उप सचिव, नागेंद्र कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र बिष्ट को आय-व्यय निरीक्षक प्रवक्ता बीसी जुयाल, कुलदीप कुमार,बीसी पंत को शिक्षक सदस्य चुना गया। जबकि 16 सक्रिय सदस्य चुने गये।इस मौके पर आयोजित बैठक में कालेज के चारों ओर सुरक्षा दिवाल का निर्माण करवाने के प्रयास करने, स्वच्छ के लिए एक व्यक्ति की तैनाती का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में नव नियुक्त अध्यक्ष ने कालेज की समस्याओं के निराकरण के लिए एक जुट होकर प्रयास करने की अपील करते हुए कहा कि वें समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।











