हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
बीते शुक्रवार – शनिवार की रात हुई भारी बारिश के कारण विकासखंड थराली के अंतर्गत थराली- कुराड़- पार्था मोटरमार्ग के किलोमीटर 2 पर घांघली गधेरे में मलवा, पत्थर, बोल्डरों और पेड़ आने से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त
पड़ी हुई हैं।लोक निर्माण विभाग थराली के द्वारा इस मोटर मार्ग को खोलने का प्रयास किया गया किन्तु नगर पंचायत थराली के राणी के नागरिकों के विरोध के चलते सड़क यातायात के लिए नही खोली जा सकी हैं। सोमवार को लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा के द्वारा राड़ी के नागरिकों से वार्ता की जिस पर राड़ी के नागरिक सड़क खोलने देने को तैयार हो गऐ हैं। किंतु दोपहर बाद राड़ी के लोगों ने पुनः काम रोक दिया हैं, समाचार लिखे जाने तक कार्य रूका हुआ हैं।
गत शुक्रवार-शनिवार शनिवार की देर रात हुई भारी बारिश के कारण थराली-कुराड़-पार्था मोटर सड़क में घांघली गद्देरे में भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोनिवि थराली के द्वारा सड़क खोलने का प्रयास किया गया किंतु इस सड़क के तलहटी में बसे हुए राडी के नागरिकों ने तलहटी में बसे परिवारों को खतरा बता कर सड़क खोलने का विरोध शुरू कर दिया जिस कारण सड़क नही खोली जा सकी हैं। सोमवार को लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा क्षतिग्रस्त सड़क पर पहुंचे विरोध कर रहे लोगों से वार्ता की नागरिकों ने बिना सुरक्षात्मक उपायों के सड़क खोलने देने से इंकार कर दिया।जिस पर ईई डोगरा ने सड़क के खंड साईड में वायरक्रेड भरने का आश्वासन दिया जिस पर नागरिक सड़क खोलने देने को तैयार हो गऐ। ईई मनीष डोगरा ने बताया कि भूस्खलन वाले गद्देरे में वायरक्रेड लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया हैं, इसके अलावा वहां पर जेसीबी मशीन,टिप्पर आदि मशीनरी साईड पर भेज दी गई हैं,मंगलवार देर सांय तक सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। वार्ता के दौरान ग्राम प्रधान दिनेश बिष्ट, ग्राम प्रधान गुमड़ मंजू देवी, दलबीर सिंह पिमोली, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुराड़ दयाकृष्ण देवराड़ी, जगदीश पंत, दिनेश पंत, नरेंद्र बिष्ट, शशांक देवराड़ी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।उधर देर सांय पुनः राड़ी के नागरिकों ने पुनः कार्य रोक दिया है, उनके द्वारा क्षतिग्रस्त सड़क पर पक्के निर्माण कार्य करवाने की मांग की जा रही हैं।











