कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
कोटद्वार। श्री बाला जी मंदिर सेवक समिति (रजि.) कोटद्वार द्वारा बाबा की रसोई सप्ताह में दो दिन प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रातः हिंदू पंचायती धर्मशाला के पास जरूरतमंदों के लिए संचालित की जा रही है।
श्री बाला जी मंदिर सेवक समिति के संस्थापक दिनेश अलावादी ने बताया कि भक्तों द्वारा सामाजिक पहल पर जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क उपलब्ध बाबा की रसोई प्रातः 8 बजे से संचालित की जा रही है। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से इस सेवा कार्य में सेवा देना चाहते हैं। वे मंदिर सेवक समिति से बाबा की रसोई की सेवा में अपना सहयोग के लिए संपर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर समित के सभी सदस्य उपस्थित रहे।











